Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

25 मार्च, 2026 05:10 PM

मुंबई : अभिनेत्री मोना सिंह जल्द ही वेब सीरीज 'मां का सम' में नजर आएंगी। यह एक भावुक ड्रामा सीरीज है, जो प्यार, परिवार और एल्गोरिदम के अनोखे मिश्रण को पेश करेगी। निकोलस खरकोंगोर द्वारा निर्देशित सीरीज 3 अप्रैल को यह भारत समेत दुनिया के 240 देशों और इलाकों में रिलीज होगी। दर्शक इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सबटाइटल्स के साथ देख सकेंगे। इसमें मोना सिंह, अंगिरा धर, मिहिर आहूजा और रणवीर बराड़ जैसे कलाकार शामिल हैं। सीरीज की कहानी अगस्त्य नामक स्मार्ट टीनएज के लड़के ईर्द-गिर्द घूमती है। वह जीनियस होता है और पूरी दुनिया को नंबर्स, ग्राफ और एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है। उसके लिए हर समस्या का एक लॉजिकल समाधान होता है। वहीं, अपनी मां के लिए सही जीवनसाथी ढ़ूंढने की तलाश में भी रहता है। वह फैसला लेते हुए 'प्रोजेक्ट मॉम' की शुरुआत करता है। वह सोचता है कि मैथ की मदद से वह अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर चुन लेगा लेकिन जैसे-जैसे योजना आगे बढ़ती है, लॉजिक और इमोशन के बीच टकराव शुरू हो जाता है।

इस सफर में अचानक मुलाकातें, जिंदगी की अनिश्चितताएं और असली इमोशंस शामिल हैं। सीरीज ह्यूमर, अपनापन और मैथ के हल्के-फुल्के तड़के के साथ मां-बेटे के रिश्ते का एक नया और गहरा पहलू दिखाती है।
बबिता अशिवाल ने यूनोइया फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। सीरीज को लेकर फिल्म के निर्माता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस सीरीज की जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह थी उस लड़के के रिश्तों को देखने का तरीका। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी टीनएज के आखिरी दिनों में है और मैथ व डेटा के जरिए प्यार और जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी कहानी है जिससे आप तुरंत जुड़ाव महसूस करते हैं। इसकी कहानी हास्य से भरपूर है और इसमें छोटी-छोटी सीखें भी हैं जो हम सभी जिंदगी को समझने की कोशिश में सीखते हैं। प्राइम वीडियो हमेशा से काम करने के लिए एक बेहतरीन पार्टनर रहा है। 'मां का सम' एक ऐसी पारिवारिक सीरीज है जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है; यह युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक, सभी का मनोरंजन करने का वादा करती है।"

प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक और ओरिजिनल्स हेड निखिल मधोक ने कहा, "रिश्तों पर आधारित कहानियां हमेशा लोगों को छूती हैं क्योंकि वे उन भावनाओं और बंधनों को दिखाती हैं जो हर किसी को अपने जैसे लगते हैं। 'मां का सम' मां-बेटे के रिश्ते को केंद्र में रखकर उसे बहुत अनोखे अंदाज में पेश करती है। इसमें इस रिश्ते की कोमलता, नोक-झोंक और बिना कहे एक-दूसरे को समझने की भावना को बहुत ईमानदारी से दिखाया गया है। मोना और मिहिर ने अपने किरदारों में शानदार काम किया है। हम 3 अप्रैल को दुनिया भर के दर्शकों के लिए यह खास कहानी पेश करने जा रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद