Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी

29 अप्रैल, 2026 04:59 PM

हरदोई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास की नई 'जीवनरेखा' बताया और कहा कि यह परियोजना राज्य की तरक्की को नई गति देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा, "जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और पूरे देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक विकास के इस दौर में उनके किनारे से गुजरता यह एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा। इसमें हमारे विकास के विजन के साथ-साथ हमारी समृद्ध विरासत की झलक भी मिलती है।" उन्होंने राज्य के करोड़ों लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक 'अद्भुत संयोग' भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह लगातार मां गंगा के सान्निध्य में रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और मंगलवार को वाराणसी में भी थे।

पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में तेजी से बन रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का अवसर मिला था।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि तब मैंने कहा था कि ये नए एक्सप्रेसवे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं हैं। ये आधुनिक हस्तरेखाएं आज भारत के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं।

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का एक अहम दिन है, क्योंकि राज्य में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। जो खबरें सामने आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि भारी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "पहले चरण की तरह ही इस बार भी लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट देने जा रहे हैं। लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं।" उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 दशकों में ऐसा माहौल नहीं देखा गया था, जहां लोग इतनी निर्भीकता के साथ मतदान कर रहे हों।

प्रधानमंत्री ने कहा, "लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं, यह हमारे संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का प्रतीक है। मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वे अपने अधिकारों के प्रति इतने जागरूक हैं और बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।"

पीएम मोदी ने हाल के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा की जीत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की और इतिहास रचा। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायत के चुनावों में भाजपा ने 80 से 85 प्रतिशत सीटें जीती हैं।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पांच राज्यों में चल रहे चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा, "4 मई को आने वाले नतीजे विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे और देश के विकास की गति को नई ऊर्जा देंगे।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे