Monday, March 23, 2026
BREAKING
संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन पश्चिम मध्य में युद्ध से दुनिया में बने मुश्किल हालात, हमें तैयार और एकजुट रहने की आवश्यकता : पीएम मोदी राज्यसभा में पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हिंसा व भेदभाव पर व्यक्त की गई गंभीर चिंता कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी पश्चिम एशिया में तनाव पर बोले पीएम मोदी- नागरिकों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भारत ने किया विरोध चुनाव आयोग ने पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर डिजिटल वाउचर से दिया मुफ्त प्रसारण समय दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी एनडीए के सभी सहयोगी दल साथ बैठकर सीटों के बंटवारे पर लेंगे फैसलाः पीयूष गोयल

फीचर

खरीफ फसलों के लिए कुल बुवाई क्षेत्र 89 लाख हेक्टेयर के पार

18 जून, 2025 02:07 PM

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खरीफ फसलों की बुवाई का कुल क्षेत्रफल इस साल बढ़कर 89.29 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 87.81 लाख हेक्टेयर था। सीजन की शुरुआत में ही बुवाई क्षेत्र में 1.48 लाख हेक्टेयर की वृद्धि एक सकारात्मक संकेत है। इससे न केवल फसलों का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में इजाफा होगा और खाद्य मंहगाई को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलेगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, धान की रोपाई जो अभी शुरू हुई है, इस साल 13 जून तक 4.53 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4 लाख हेक्टेयर थी। वहीं उड़द और मूंग जैसी दालों की बुवाई का क्षेत्र बढ़कर 3.07 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले साल यह 2.6 लाख हेक्टेयर था। बुवाई के शुरुआती चरण में 0.49 लाख हेक्टेयर की यह बढ़ोतरी एक अच्छा संकेत है।

वहीं तिलहनों की बुवाई भी इस साल तेज हुई है। 13 जून तक इसके तहत बुवाई का क्षेत्रफल बढ़कर 2.05 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1.5 लाख हेक्टेयर था। ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों के तहत बुवाई का क्षेत्रफल अब तक 5.89 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इस साल मानसून की शुरुआत बेहतर रही है, जिससे असिंचित क्षेत्रों में बुवाई करना आसान हो गया है।

गौरतलब है कि भारत की लगभग 50 प्रतिशत कृषि भूमि असिंचित श्रेणी में आती है, जहां मानसून ही मुख्य स्रोत होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 28 मई को विपणन सत्र 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य देना और फसल उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया