Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

खतरे की सूची में पंजाब के 14 जिले, संगरूर सबसे आगे

22 जनवरी, 2026 05:15 PM

पंजाब के लोगों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें पंजाब में खेतों में रासायनिक खाद, खासकर यूरिया के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष संगरूर जिले में करीब 2.82 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उपयोग हुआ, जिससे यह देश में सबसे अधिक यूरिया इस्तेमाल करने वाला जिला बन गया।

केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय की 9 जनवरी को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के 100 सबसे ज्यादा यूरिया इस्तेमाल करने वाले जिलों में पंजाब के 14 जिले शामिल हैं। इनमें लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, मुक्तसर, अमृतसर, फिरोजपुर, जालंधर, गुरदासपुर, बरनाला, फाजिल्का, तरनतारन, मोगा और मानसा का नाम भी सूची में है। डीएपी खाद के इस्तेमाल में भी पंजाब और हरियाणा के कई जिले देश के टॉप 100 में शामिल बताए गए हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खाद के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता, भूजल और लोगों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। केंद्रीय फर्टिलाइजर विभाग के संयुक्त ने संबंधित जिला प्रशासन को पत्र लिखकर खाद के अनावश्यक इस्तेमाल पर रोक लगाने की जरूरत बताई है। रिपोर्ट के अनुसार देश के सैकड़ों जिलों में भूजल में नाइट्रेट की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है।

पंजाब कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई किसान आसपास के किसानों को देखकर अधिक खाद डाल देते हैं, जबकि इसकी वास्तविक जरूरत नहीं होती। इसे रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा खाद डालने से पैदावार बढ़ने की धारणा गलत है और संतुलित उपयोग ही खेती और पर्यावरण के लिए बेहतर है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे