Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

क्या राजस्थान में थी बड़े हमले की तैयारी? विस्फोट से भरी पिकअप वैन हुई बरामद

02 दिसंबर, 2025 06:44 PM

दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद हाई अलर्ट पर चल रही राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीनाथजी थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप वैन को ज़ब्त किया है। अधिकारियों का मानना है कि पिकअप में इतना विस्फोटक भरा हुआ था कि अगर इसमें ब्लास्ट हो जाता तो यह लगभग 10 किलोमीटर के लंबे-चौड़े इलाके को अपनी चपेट में ले सकता था और बड़ी तबाही मचा सकता था।

पुलिस ने पिकअप को किया ज़ब्त
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को जब्त कर लिया। पिकअप में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक देखकर पुलिस सन्न रह गई और उसने तत्काल आलाधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई और विस्फोटक की काउंटिंग और उसकी नेचर (प्रकृति) की जांच शुरू कर दी गई है।

उद्देश्य और लिंक की जांच
पुलिस अब इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि:

विस्फोटक सामग्री कितनी खतरनाक है।
इसे कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था।
इस सामग्री को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था और इसके पीछे किसका हाथ है।

पुलिस पिकअप चालक से हुई पूछताछ में सामने आए नामों को ढूंढने और उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

आतंकी कनेक्शन की आशंका
यह जब्ती इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों ने चार संदिग्ध मौलवियों को पकड़ा था जिनमें से एक मौलवी ओसामा उमर का संबंध आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ पाया गया था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता (Extra Alert) बरत रही थीं।

हालांकि यह भी उल्लेख करना ज़रूरी है कि राजस्थान के कई इलाकों में अवैध रूप से पत्थरों के खनन (Illegal Stone Mining) के लिए ब्लास्टिंग हेतु घातक विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाता है। यह विस्फोटक किस उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस