Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? बिहार चुनाव में करारी हार के बाद प्रियंका गांधी से मिले जन सुराज के सूत्रधार; सियासी अटकलें तेज

15 दिसंबर, 2025 05:43 PM

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से उनकी मुलाकात के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस (Congress)  में शामिल होने जा रहे हैं। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बिहार विधानसभा चुनाव  (Bihar Election 2025) के नतीजों ने कई राजनीतिक समीकरणों को उलट-पुलट कर दिया है। 

बिहार चुनाव के बाद बदले राजनीतिक संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी (Jan Suraj) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पार्टी एक भी सीट जीतने में असफल रही और 238 में से 236 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इस नतीजे ने प्रशांत किशोर की राजनीतिक रणनीति और भविष्य की दिशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस का प्रदर्शन भी कमजोर रहा। पार्टी 61 सीटों में से सिर्फ 6 सीटें जीत पाई, जबकि 2020 के चुनाव में उसे 19 सीटें मिली थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों पक्ष अपने-अपने राजनीतिक संकट से उबरने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। 

प्रियंका गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने? 

प्रशांत किशोर और प्रियंका गांधी की यह बैठक बिहार चुनाव के लगभग एक महीने बाद हुई, जिस वजह से इसे केवल राजनीतिक शिष्टाचार नहीं माना जा रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मुलाकात संभावनाओं को टटोलने और भविष्य की रणनीति पर विचार करने की दिशा में एक अहम कदम हो सकती है। हालांकि कांग्रेस सूत्र इसे सामान्य राजनीतिक विमर्श बता रहे हैं, लेकिन अंदरखाने इसे प्रशांत किशोर के कांग्रेस में संभावित प्रवेश से जोड़कर देखा जा रहा है। 

गांधी परिवार से पुराना है रिश्ता 

प्रशांत किशोर और गांधी परिवार के संबंध पहले से रहे हैं। 2021 में जेडीयू से निष्कासन के बाद किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क किया था और पार्टी को मजबूत करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप पेश किया था। अप्रैल 2022 में सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उस बैठक में संगठनात्मक सुधार, चुनावी रणनीति और नेतृत्व ढांचे पर गहन चर्चा हुई थी। उस समय भी कयास लगाए गए थे कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, हालांकि तब बात आगे नहीं बढ़ पाई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम