Saturday, March 28, 2026
BREAKING
फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी Investors Lose: ग्लोबल टेंशन से भारतीय बाजार धराशायी, एक महीने में निवेशकों के डूबे 41 लाख करोड़ RBI लाएगा E-Cheque! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल ‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

राष्ट्रीय

कॉलेज जाने वाली छात्राओं को CM रेखा गुप्ता ने दिया खास तोहफा! सरकार ने किया बड़ा ऐलान

07 नवंबर, 2025 08:23 PM

दिल्ली सीएम ने कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए एक तोहफे का ऐलान किया है। सीएम की घोषणा के अनुसार दिल्ली के हर जिले में दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए Hostel शुरू करने की तैयारी कर रही है।

बंद हॉस्टलों को फिर खोला जाएगा
इस योजना की घोषणा दिल्ली सरकार के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने बीते दिन कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज का निरीक्षण करने के बाद की। उन्होंने पिछली सरकारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उपेक्षा के कारण दिल्ली के कई छात्रावास बंद हो गए थे, लेकिन मौजूदा सरकार उन्हें फिर से खोलने का काम करेगी।

मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान समाज के वंचित वर्गों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक सुरक्षित आवासीय वातावरण सुनिश्चित करने पर है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बंद पड़े हॉस्टलों को दोबारा खोलने और नए छात्रावास बनाने पर सक्रियता से काम कर रही है।

बंद हुआ ईसापुर आवासीय विद्यालय
मंत्री ने पुरानी सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि जर्जर हालत और फंड की कमी के कारण साल 2024 में कई छात्रावास बंद कर दिए गए थे। ईसापुर आवासीय विद्यालय इन्हीं में से एक था, जिसे अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और अनाथ छात्रों के लिए बनाया गया था। इस स्कूल में छात्रों को मुफ्त आवास, भोजन, वर्दी, स्टेशनरी और चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाती थीं। साथ ही छात्रों के समग्र विकास के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और खेल सुविधाएँ भी दी जाती थीं।

हर जिले में हॉस्टल की योजना
मंत्री सिंह ने आगे की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान तिमारपुर में दृष्टिबाधित कॉलेज छात्राओं के लिए एक छात्रावास का उद्घाटन किया गया। सरकार की योजना दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम को भी फिर से खोलने की है। सबसे महत्वपूर्ण दिल्ली के प्रत्येक जिले में एक छात्रावास स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है ताकि कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सुरक्षित और किफायती आवास मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी