Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ज़िला तरन तारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत

30 सितंबर, 2025 10:45 PM
चंडीगढ़/तरन तारन: पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां और स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज ज़िला तरन तारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत की और लाल लकीर के अंदर आने वाली ज़मीन/संपत्ति के मालिकाना हक प्राप्त करने वाले हल्का तरन तारन के 11 गांवों के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस मौके पर हल्का इंचार्ज तरन तारन श्री हरमीत सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री राजदीप सिंह बराड़, एस.डी.एम. तरन तारन श्री गुरमीत सिंह और ज़िला माल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न गांवों से आए लाभार्थी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि हम लोगों को उनकी संपत्ति के अधिकार सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तरन तारन से शुरू हुई यह “मेरा घर, मेरा मान” मुहिम राज्य में एक नई क्रांति लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को राज्य में मिशन मोड में लागू किया जा रहा है और दिसंबर 2026 तक पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। यह योजना आबादी देह क्षेत्र (लाल लकीर) में रहने वाले लोगों को ज़मीन के मालिकाना हक प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी ज़मीन पर आपके मालिकाना हक का स्पष्ट, डिजिटल और सरकारी प्रमाण होगा। अब किसी को यह नहीं कहना पड़ेगा कि आपके पास ज़मीन का सबूत नहीं है। यह कार्ड बैंक में आपकी ज़मीन की गारंटी का दस्तावेज़ बनेगा और आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभार्थी अब लाल लकीर वाली ज़मीन को बिना किसी डर या झंझट के बेच सकेंगे। यह कार्ड ख़रीददार को भरोसा देगा कि ज़मीन साफ़ है और आप इसके असली मालिक हैं। इससे लेन-देन की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे ज़मीन संबंधी विवाद समाप्त होंगे और बच्चों को विरासत में साफ़-सुथरी ज़मीन मिलेगी।

उन्होंने कहा कि “मेरा घर, मेरा मान” केवल एक योजना नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का जनता के प्रति वचन है। यह हमारी कोशिश का हिस्सा है कि पंजाब का हर नागरिक समर्थ और आत्मनिर्भर बने। हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार को उसका अधिकार मिले। यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी ज़मीन का आधार कार्ड है और आने वाली पीढ़ियों की संपत्ति की गारंटी है।

कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की जनता को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और समग्र विकास के लिए अनेक विकास कार्य शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले जनता को जो गारंटियां दी थीं, उन्हें पूरा किया गया है। “मेरा घर, मेरा मान” योजना से राज्य के हज़ारों परिवारों और लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

हल्का इंचार्ज तरन तारन और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री हरमीत सिंह संधू ने भी उपस्थित स्कीम के लाभार्थियों को बधाई दी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन