Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप • भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक • 'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की • मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां • आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम • पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

19 नवंबर, 2026 07:48 PM
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। यह जानकारी बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज यहां विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दी।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा बागवानी विकास अधिकारियों के पदों का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है और भर्ती से संबंधित आवश्यक अगली औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होने से किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी और बागवानों को समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

मंत्री ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भर्ती से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए, ताकि चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले बैठक के दौरान अतिरिक्त सचिव बागवानी लतीफ अहमद और निदेशक बागवानी मनीष कुमार ने कैबिनेट मंत्री को विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, जारी विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी।

मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसानों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ-साथ इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया जाए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया

पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया