Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बंद है शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट में शाम में होगा कारोबार महंगाई से लेकर धीमी आर्थिक वृद्धि तक, पश्चिम एशिया संकट वैश्विक अर्थव्यवस्था को कई तरह से करेगा प्रभावित: आईएमएफ भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट केंद्र ने छोटी बचत योजनाओं में अप्रैल-जून के लिए ब्याज दरों को स्थिर रखा आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर लगाया 31.80 लाख रुपए का जुर्माना शरीर में इन हार्मोन्स के बदलाव से बढ़ती हैं पीरियड्स की दिक्कतें, हो सकती है गंभीर समस्या बेहतर रक्त संचार और आत्मविश्वास के लिए अपनाएं शीर्षासन लगातार आंखों की सूजन को नजरअंदाज करना जोखिम भरा, हो सकता है किडनी से जुड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया ईंधन की बढ़ती कीमतों पर न्यूजीलैंड सरकार ने जरूरतमंदों को दी राहत, 1.43 लाख परिवारों को हर हफ्ते 50 डॉलर की अतिरिक्त मदद

राष्ट्रीय

केरल में दिमागी संक्रमण से दो और की मौत, तीन महीने का शिशु भी शामिल- राज्य में अलर्ट जारी

01 सितंबर, 2025 07:30 PM

केरल में एक दुर्लभ दिमागी संक्रमण अमीबिक मेनिन्जोएंसेफलाइटिस (Amoebic Meningoencephalitis) ने फिर से जानलेवा रूप ले लिया है। सोमवार को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इस संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक तीन महीने का शिशु भी शामिल है। अगस्त महीने में इस संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

 मासूम की नहीं बच सकी जान
जानकारी के मुताबिक, कोझिकोड जिले के ओमस्सेरी निवासी अबूबकर सिद्दीकी के तीन महीने के बेटे को करीब एक महीने से इस संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई और आईसीयू में उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी मृतक, 52 वर्षीय रमला, मलप्पुरम जिले के कप्पिल की रहने वाली थीं। उन्हें 8 जुलाई को लक्षण दिखने के बाद पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले 14 अगस्त को, थमारसेरी की एक 9 साल की बच्ची की भी इसी संक्रमण से मौत हो चुकी है।

क्या है अमीबिक मेनिन्जोएंसेफलाइटिस?
यह एक दुर्लभ लेकिन जानलेवा दिमागी संक्रमण है, जो आमतौर पर गंदे या संक्रमित पानी में नहाने या तैरने से होता है। यह संक्रमण नाक के ज़रिए शरीर में प्रवेश कर सीधे दिमाग को संक्रमित करता है। इस बीमारी का कारण होता है एक माइक्रोस्कोपिक अमीबा (Naegleria fowleri), जो दिमाग की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। इलाज में थोड़ी भी देरी मरीज की जान ले सकती है।

केरल में संक्रमण का फैलाव
इस साल राज्य में अब तक 42 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोझिकोड, वायनाड और मलप्पुरम जिलों से आए 8 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सरकार ने उठाए सख्त कदम
-स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल एक्शन लिया है:
-कुएं और जलाशयों की क्लोरीनेशन (chlorination) की जा रही है।
-जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग सावधानी बरतें।
-स्वच्छ पानी के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।
-विशेषकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को गंदे पानी में नहाने या खेलने से बचने की सलाह दी जा रही है।

किन बातों का रखें खास ध्यान?
-स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों के लिए ये सुझाव दिए हैं:
-गंदे या बिना क्लोरीन वाले पानी में तैरने या नहाने से बचें।
-पीने और नहाने के लिए साफ और उबला हुआ पानी ही इस्तेमाल करें।
-अगर पानी में खेलने के कुछ दिन बाद तेज सिरदर्द, बुखार, उल्टी, या गर्दन में अकड़न हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 अमीबिक मेनिन्जोएंसेफलाइटिस बेहद कम मामलों में होता है, लेकिन इसकी मृत्यु दर बहुत अधिक है। बारिश और मानसून के मौसम में जल स्रोतों के दूषित होने की आशंका ज्यादा रहती है, जिससे ये संक्रमण और तेजी से फैल सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही