Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

18 अक्टूबर, 2026 08:32 PM

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कश्मीर जा रही एक स्लीपर बस पर हुए हमले को लेकर घाटी के ट्रांसपोर्टरों में भारी आक्रोश है। कश्मीर ट्रांसपोर्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष मीर मोहम्मद शफी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ितों को मुआवजा और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मीर मोहम्मद शफी ने कहा कि यह हमला सिर्फ एक बस पर नहीं बल्कि कश्मीर के पूरे ट्रांसपोर्ट समुदाय पर हमला है। इस मामले में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का किया गया सोशल मीडिया पोस्ट काफी नहीं है बल्कि इस मामले में ठोस और जमीनी कार्रवाई होनी चाहिए। फेडरेशन अध्यक्ष मीर मोहम्मद शफी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि जैसे ही घटना की खबर सामने आई, उन्होंने कश्मीर बस और स्लीपर बस एसोसिएशन के अध्यक्ष इमरान बक्शी से बात की। वह काफी परेशान थे। इस घटना के बाद वह रात भर सो नहीं पाए। उन्होंने लगातार कॉल किए। हमारी पूरी टीम परेशान थी।

शफी ने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, "क्या कश्मीरी अब कहीं काम नहीं कर सकता? क्या कश्मीरी अब बाहर गाड़ी लेकर नहीं जा सकता? हम पूछना चाहते हैं कि आखिर जम्मू-कश्मीर की गाड़ियों को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है? इसके पीछे क्या कारण है?"
मीर शफी ने दोहरे मापदंड पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "अगर ये घटना कश्मीर में हुई होती, तो हम लोग जेल में होते। हम पर पीएसए लगा दिया गया होता लेकिन वहां जिस व्यक्ति ने पिस्टल लहराई, लोगों को लाया और बस पर हमला किया, उसके खिलाफ अभी तक कोई एफआईआर दर्ज होने की सूचना भी हमें नहीं दी गई है।"

उन्होंने कहा, "हमने भाईचारा हमेशा निभाया है। जब यहां हालात खराब थे, तब भी बाहर से ड्राइवर गाड़ी लेकर यहां आते थे लेकिन हमने आज तक एक भी गाड़ी पर खरोंच तक नहीं आने दी। हमारे साथ क्या हुआ, सबने देखा। अगर इस तरह की घटनाएं नहीं रुकीं, तो इसका असर भाईचारे पर पड़ सकता है। आज अगर हम इस पर चुप बैठेंगे तो कल किसी और के साथ होगा। अगर कल हमने यहां गाड़ियां रोकनी शुरू कर दीं तो फिर भाईचारा भी खतरे में पड़ जाएगा लेकिन हम भाईचारे को खतरे में नहीं डालना चाहते।"
ट्रांसपोर्टर्स फेडरेशन ने हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार, गृह मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से इस मामले में दखल देने की अपील की है। मीर शफी ने कहा, "हमें इंसाफ दिलाया जाए। आखिर यह हुआ क्या, कैसे हुआ, क्यों हुआ, यह सब बताया जाए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इसका जो भी नतीजा होगा, उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।"

उन्होंने कहा, "अगर रास्ते में पत्थर मारे जाएंगे तो पैसेंजर हमारी गाड़ियों में कैसे बैठेगा? उसको डर लगेगा। कौन बैठेगा हमारी बस में? हमारा रोजगार इसी पर टिका है।" मीर मोहम्मद शफी ने सभी ट्रांसपोर्ट संगठनों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि चाहे वह दिल्ली के ट्रांसपोर्टर हों, हरियाणा के हों या जम्मू के, सभी को इस मुद्दे पर आगे आना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि इस हमले में जो लोग जख्मी हुए हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और बस को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा