Wednesday, May 20, 2026
BREAKING
भारत-नॉर्वे ग्रीन साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग का व्यावहारिक मॉडल: पूर्व नॉर्वे मंत्री एरिक सोल्हेम भारत-दक्षिण कोरिया मित्रता का संदेश, राजनाथ सिंह ने वीरों को किया नमन ट्रंप ने कहा- शी जिनपिंग ने दिलाया भरोसा, ईरान को हथियार सप्लाई नहीं कर रहा है चीन भारत में खुदरा ऋण पोर्टफोलियो 16.6 प्रतिशत बढ़ा, गोल्ड लोन में तेजी से हो रहा इजाफा: रिपोर्ट भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 प्रतिशत उछला मध्य पूर्व संकट के बीच सरकारी कंपनी बीपीसीएल ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई, अमेरिका और वेनेजुएला से भी आयात जारी करीब 85 लाख से अधिक डेवलपर्स गूगल एआई मॉडल का कर रहे इस्तेमाल, 190 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी : सुंदर पिचाई डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं' एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

राष्ट्रीय

कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक प्रस्‍तुत‍ि की पीएम ने की सराहना, कहा- भारतीय नृत्य शैलियों का है वैश्‍व‍िक आकर्षण

20 मई, 2026 04:20 PM

रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों और कई कलाकारों ने खुशी जाह‍िर की। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए कलाकारों का आभार जताया।

कलाकारों की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”भारतीय नृत्य की शौकीन पांच इटालियंस, स्वामिनी आत्मानंद गिरि, मार्टिना मीनाक्षी अरगाडा, लुक्रेजिया मैनीस्कोटी, वेलेरिया वेस्पाजियानी, रोजेला फेनेली ने ‘ट्रिगलबंदी’ का प्रदर्शन किया, जिसमें कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक शामिल थे। यह देखना अद्भुत है कि भारतीय नृत्य शैलियों को वैश्विक रुचि मिल रही है।

पीएम मोदी ने एक अन्‍य पोस्‍ट में लिखा, ”इटली में भारतीय संगीत काफी लोकप्रिय हो रहा है। रोम में हुए सामुदायिक स्वागत समारोह के दौरान, पांच इतालवी कलाकारों ने ‘हंसध्वनि’ की प्रस्तुति दी। वैलेरियो ब्रूनी (संतूर), लियो वर्तुनी (सितार), सिमोन मैटिएलो (बांसुरी), फ्रांसेस्को घेराडी (तबला) और निकोलो मेलोची (बांसुरी) को बधाई।”

मीडिया से बात करते हुए इटली में रह रहे कई भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत गर्व महसूस हुआ और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय छवि को देखकर खुशी हुई। भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “आज मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने भगवान से मुलाकात की हो। यह दूसरी बार है जब मैं उनसे मिल रहा हूं और उनसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई।”

इटली के हिंदू यूनियन के एक सदस्य ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव और मौजूदगी की तारीफ की। उन्होंने कहा, “जब भी वे यहां आते हैं, उनकी मौजूदगी बहुत प्रभावशाली होती है। उन्हें देखकर भारतीयों को खुशी होती है कि भारत बहुत आगे बढ़ रहा है और इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा।”

एक और कलाकार फ्रांसेस्को घेराडी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा, “उनकी मौजूदगी महसूस हो रही थी। वे हमारी प्रस्‍तुत‍ि के दौरान तालियां बजा रहे थे और उन्होंने हमें बहुत अच्छी ऊर्जा दी। हम उनसे हाथ मिलाकर और तस्वीरें लेकर बहुत खुश हुए।”

कलाकार सिमोन मैटिएलो ने इस कार्यक्रम को बहुत खुशी भरा बताया और कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे जुड़ाव महसूस किया। उन्होंने कहा, “हमारा प्रदर्शन बहुत खुशी वाला था और मुझे लगता है कि उन्होंने हमसे जुड़ाव महसूस किया। उन्होंने तालियां बजाईं, इसलिए लगता है कि उन्हें हमारा प्रदर्शन पसंद आया।”

वहीं, संगीतकार निकोलो मेलोची ने कहा कि प्रधानमंत्री के सामने परफॉर्म करना और उनसे थोड़ी बातचीत करना एक ‘बहुत अच्छा अवसर’ था। कलाकार वैलेरियो ब्रूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रस्तुति के दौरान बहुत उत्साहित नजर आए और उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत ने सुरक्षा परिषद की सुधार प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बहुमत की राय को दबाने का आरोप

भारत ने सुरक्षा परिषद की सुधार प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बहुमत की राय को दबाने का आरोप

एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड 30 मई को, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे समीक्षा

एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड 30 मई को, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे समीक्षा

क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देगा ‘प्रगति-2026’, भारतीय सेना ने किया स्वागत

क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देगा ‘प्रगति-2026’, भारतीय सेना ने किया स्वागत

नई दिल्ली में होगा एपीओ शासी निकाय का 68वां सत्र, भारत करेगा मेजबानी

नई दिल्ली में होगा एपीओ शासी निकाय का 68वां सत्र, भारत करेगा मेजबानी

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, श्रेष्ठ आचरण को बताया समाज का दीपक

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, श्रेष्ठ आचरण को बताया समाज का दीपक

भारत-इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता : पीएम मोदी को उपहार में मिली ‘होली वाराणसी’ पेंटिंग

भारत-इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता : पीएम मोदी को उपहार में मिली ‘होली वाराणसी’ पेंटिंग

DRDO ने UAV से दागी जाने वाली ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

DRDO ने UAV से दागी जाने वाली ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नितिन गडकरी ने किया DND-फरीदाबाद-सोहना हाईवे परियोजना का निरीक्षण

नितिन गडकरी ने किया DND-फरीदाबाद-सोहना हाईवे परियोजना का निरीक्षण

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर केमिस्टों का विरोध

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर केमिस्टों का विरोध

RBI ने सहकारी बैंक यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस कर दिया रद्द

RBI ने सहकारी बैंक यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस कर दिया रद्द