Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत • श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू • एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से काबू ; दोनों हमलावर अब पुलिस की गिरफ्त में • विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चेक बाउंस के 5,267 मामलों का निपटारा; 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते • राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज • सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी • गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला • प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

हरियाणा

किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

21 नवंबर, 2026 09:02 PM

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि छह दिसंबर को जेजेपी अहीरवाल की पावन धरा महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक रैली करने जा रही है, जिसका असर हरियाणा की राजनीति में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से जेजेपी रिकॉर्ड तोड़ रैली करेगी और भाजपा का घमंड तोड़ेगी। वे शनिवार को फतेहाबाद में जेजेपी की महेंद्रगढ़ में होनी वाली जन-जन अधिकार रैली का न्यौता देने पहुंचे थे। जेजेपी प्रमुख डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा ने धान की खरीद में बड़ा घोटाला करके किसानों के हकों पर डाका डाला है। उन्होंने कहा कि फसलों के दामों में केवल मामूली बढ़ोतरी करके सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने का दावा कैसे कर सकती है ? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में किसानों को समय पर न तो डीएपी मिल रही है और न ही यूरिया उपलब्ध हो पा रही है। उन्होंने कहा कि आज किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं और प्रदेश के किसानों की ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। डॉ चौटाला ने कहा कि बीजेपी से हर वर्ग दुखी है और जनता प्रदेश में बदलाव लाना चाहती है। इस दौरान डॉ अजय सिंह चौटाला ने अनेक युवाओं को पटका पहनाकर जेजेपी में शामिल करवाया और उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज

राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज

सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी

सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी

गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

पंजाब में नशा खत्म करने की घोषणाओं से पहले हरियाणा में नशे और बेरोजगारी पर ध्यान दे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

पंजाब में नशा खत्म करने की घोषणाओं से पहले हरियाणा में नशे और बेरोजगारी पर ध्यान दे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

पंचकूला में गिरफ्तार सीजीएसटी अधिकारी के ठिकानों से सीबीआई ने 1 करोड़ की नकदी और कीमती सामान जब्त किया

पंचकूला में गिरफ्तार सीजीएसटी अधिकारी के ठिकानों से सीबीआई ने 1 करोड़ की नकदी और कीमती सामान जब्त किया

5 से 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा आयोजित : नायब सिंह सैनी

5 से 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा आयोजित : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के 44 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मानकों पर फेल, कुमारी सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब

हरियाणा के 44 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मानकों पर फेल, कुमारी सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब

आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

आधुनिक और शानदार होगा नया भवन, नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर : अनिल विज

रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रेवाड़ी में 348.28 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक नागरिक अस्पताल, आरती सिंह राव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार