Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

कश्मीर में हिमपात से जलस्तर बहाल होने में मिलेगी मदद : उमर अब्दुल्ला

25 जनवरी, 2026 08:21 PM

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में हुई बर्फबारी लोगों के लिए वरदान साबित हुई है, क्योंकि इससे पर्यटकों का आना शुरू हो गया है और जलस्तर भी बहाल होगा। अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में समय पर हुई बर्फबारी से लोगों को फायदा होगा, क्योंकि कम वर्षा से सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।

मुख्यमंत्री ने उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में पत्रकारों से कहा, ‘‘इस बार चिल्ला-ए-कलां में बर्फबारी हुई है, जो अच्छी बात है। लोग (पर्यटक) अब यहां आने लगे हैं, क्योंकि वे बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह बर्फबारी न होती तो गर्मियों में हमें पानी की कमी का सामना करना पड़ता।'' श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में रविवार को फिर से हिमपात हुआ। इसके कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। अब्दुल्ला ने बताया कि वह हिमपात के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे।

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए पुनर्निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। भाजपा नेता तरुण चुघ द्वारा नेशनल कांफ्रेंस को जम्मू राज्य की मांग के लिए दोषी ठहराए जाने के बारे में पूछे जाने पर, अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी तो जम्मू-कश्मीर से लद्दाख के अलग होने के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘उसने (भाजपा ने) लद्दाख को बर्बाद कर दिया है।

हम लद्दाख के अलग होने के खिलाफ रहे हैं और हम जम्मू के अलग होने के भी खिलाफ हैं। मैं कश्मीर में (भाजपा के) कई नेताओं और उनके करीबी लोगों के नाम बता सकता हूं, जिन्होंने यह मुद्दा उठाया है।'' अब्दुल्ला ने कहा कि अगर अलग जम्मू राज्य की मांग भाजपा का रुख नहीं है तो यह ‘अच्छी बात' है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन