Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सोशल मीडिया का असर, छात्रों में हार्मोन बिगाड़ने वाले प्रोडक्ट का बढ़ा उपयोग : रिसर्च शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा 'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

राष्ट्रीय

कबाड़ गोदाम में भीषण अग्निकांड, एक बच्ची समेत चार लोग जिंदा जले, कई झुलसे

25 अप्रैल, 2026 12:45 PM

अलवर। राजस्थान में कोटपूतली बहरोड जिले के नीमराणा थाना क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में आग लगने से एक बच्ची सहित चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गई हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह शुक्रवार को देर शाम घटित हुई। एक महिला लापता है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए हैं । पुलिस ने बताया कि मोहलडिया गांव में रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

आग की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी बुला लिया गया। छह थानों की पुलिस मौके पर रही। नीमराना, जापानी जोन, घीलोठ, सोतानाला सहित कई जगह से दमकल बुलाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

कोटपुतली बहरोड के पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया की नीमराणा के मोल्हडिया गाँव मे कबाड़ के गोदाम में भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गयी है, जिसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है। गोदाम में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है कि कहां कहां के मजदूर हादसे के दौरान काम कर रहे थे । मृतकों के डीएनए नमूने लिए गए हैं। रात 10 बजे चार शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक अन्य राज्यों के हैं। छह दमकलों ने चार घंटे की मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आस पास के क्षेत्र को पुलिस प्रशासन ने खाली करा लिया ताकि कोई बड़ी घटना न हो। जिस जगह पर आग लगी थी, वहां प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री होने की बात कही जा रही है। इसी गोदाम के पास हाउसिंग सोसायटी भी है ।

सूत्रों ने बताया कि यह गोदाम मोहल्डिया और बिचपुरी मार्ग पर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से कबाड़ का गोदाम बनाया गया है जो कृषि भूमि पर है। करण सिंह निवासी कोलीला ने इसको किराए पर ले रखा है। गोदाम में हर समय कबाड़ को छांट कर कांच के बने सामान को तोड़ने का काम किया जाता है। इसमें जो श्रमिक काम करते हैं वे बाहर के हैं।

सूत्रों ने कहा कि रोज की तरह शुक्रवार शाम को मजदूर परफ्यूम की बोतल तोड़ रहे थे। इस समय कबाड़ का सामान लेकर आए एक पिकअप वाहन के चालक ने बीड़ी पीकर बिना बुझाये वहीं फेंक दी, जिससे यह आग लग गई। मौके पर काम कर रहे हैं करीब सात महिला पुरुष बच्चे इधर उधर भागे। दो बच्चियों और महिलाएं सहित चार लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन आग की चपेट में आ गए और अपनी जान गवां बैठे।

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी उसमें परफ्यूम की शीशी तोड़ी जा रही थी और उसके बिखरे रसायन में किसी श्रमिक द्वारा बीड़ी गिरने से आग लगी। इसी ज्वलनशील रसायन के कारण पूरा गोदाम भभक गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं