Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत का आपत्तिनजक पोस्ट, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

25 मार्च, 2024 08:16 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को BJP ने बीती रात हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। कंगना के नाम के ऐलान के बाद लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता और सोशल मीडिया इंचार्ज सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया। कंगना को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर है। सुप्रिया ने विवाद बढ़ता देख पोस्ट डिलीट दी है। लेकिन बीजेपी नेताओँ ने स्क्रीनशॉट शेयर कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

सुप्रिया श्रीनेत ने ऐसा क्या पोस्ट कर दिया?
सुप्रिया श्रीनेत ने आज कंगना को मंडी सीट से टिकट मिलने पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। कंगना की तस्वीर लगाकर सुप्रिया ने लिखा कि क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा? सुप्रिया ने यह पोस्ट पर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि बाद में विवाद बढ़ता देख उन्होंने वो पोस्ट हटा ली है। बीजेपी ने इसका स्कीनशॉट लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पर खूब हमला बोला। दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और शहजाद पूनावाला ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस से इस पोस्ट को लेकर सवाल पूछा है। हालांकि कंगना रनौत ने इसपर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने इंस्टा पोस्ट में कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह इतना घृणित है कि कोई यह पूछे बिना नहीं रह सकता - कांग्रेस इतनी गंदगी एक जगह कैसे इकट्ठा कर लेती है कांग्रेस अध्यक्ष खरगे अगर पार्टी में उनकी कोई भूमिका है, तो उन्हें उन्हें तुरंत बर्खास्त करना होगा या फिर इस्तीफा देना होगा।

 

सुप्रिया पर बरसे बीजेपी के नेता
सुप्रिया श्रीनेत के इस पोस्ट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जनरल सेक्रेटरी तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। राहुल गांधी की करीबी सहयोगी सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस का नेहरूवादी चेहरा दिखा रही हैं। वहीं शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह घृणा से परे है। कंगना टीम पर सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी घृणित है। उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। क्या प्रियंका गांधी बोलेंगी? क्या खड़गे जी उन्हें बर्खास्त कर देंगे? हाथरस की लॉबी अब कहां है? पहले उन्होंने संदेशखली, फिर लाल सिंह को कांग्रेस से टिकट मिलने और अब इसे उचित ठहराया जा रहा है।

 


कंगना ने सुप्रिया को दिया करारा जवाब
कंगना ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है। क्वीन में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक। हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे बढ़कर हमें जीवन या परिस्थितियों को चुनौती देने वाली यौनकर्मियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए... हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है।

 

 


कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर आकर सफाई देते हुए कहा, "मेरे मेटा अकाउंट (एफबी और इंस्टा) तक पहुंच रखने वाले किसी व्यक्ति ने एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट पोस्ट की, जिसे हटा दिया गया है। जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता होगा कि मैं किसी महिला के लिए ऐसा कभी नहीं कहूंगी। हालांकि, मुझे अभी पता चला है कि मेरे नाम का दुरुपयोग करते हुए एक पैरोडी अकाउंट ट्विटर (@सुप्रियापैरोडी) पर चलाया जा रहा है, जिससे पूरी शरारत शुरू हुई और इसकी रिपोर्ट की जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...