Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

ओ रोमियो में अविनाश तिवारी का अब तक का सबसे ज़बरदस्त अवतार

11 जनवरी, 2026 01:40 PM

मुंबई। अभिनेता अविनाश तिवारी अपनी आने वाली फिल्म ओ रोमियो में अपने अब तक के सबसे ज़बरदस्त अवतार में नजर आ रहें हैं। विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ रोमियो का टीजऱ रिलीज़ हो चुका है और इसमें सबसे ज़्यादा ध्यान खींचते हैं अविनाश तिवारी। इस बार उनका किरदार ऐसा है जो चौंकाता भी है और हैरान भी करता है।

अब तक सामने आए सभी किरदारों में यह उनका सबसे दमदार और अनएक्सपेक्टेड लुक माना जा सकता है। एक दमदार, ताक़तवर और आक्रामक अवतार में अविनाश स्क्रीन पर आते ही छा जाते हैं। चाहे लैला मजनू हो, बुलबुल, खाकी: द बिहार चैप्टर या द मेहता बॉयज़, हर रोल में उन्होंने सच्चाई, गहराई और असर दिखाया है। और अब ओ रोमियो का यह टीजऱ इशारा करता है कि इस बार भी वह अपनी सीमाओं को और आगे ले जाने वाले हैं, एक ऐसा परफॉर्मेंस जो कच्चा है, तीव्र है और नजऱअंदाज़ करना नामुमकिन। ओ रोमियो एक एक्शन थ्रिलर है, और इसमें अविनाश तिवारी बिल्कुल नए शारीरिक रूप में नजऱ आते हैं। पहली झलक में वह एक बुलफाइटर जैसे लगते हैं। चौड़े कंधे, गठीला बदन और डर पैदा करने वाली मौजूदगी। यह उनके अब तक के सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है। आधा नंगा शरीर और सिर के बाएं हिस्से पर उकेरा गया टैटू उनके किरदार को और भी खतरनाक और अनिश्चित बना देता है। यह लुक खुद ही ताक़त और खतरे का एलान करता है, साफ बता देता है कि यह कोई साधारण रोल नहीं है। अविनाश ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि यह मेरे अब तक के काम से बिल्कुल अलग रोल है और मैं यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं कि दर्शक इसे कैसे लेते हैं। विशाल भारद्वाज सर के साथ काम करना मेरे लिए एक शानदार मौका रहा है। अब दर्शक मुझे उनकी नजऱ से देखेंगे, और यही बात मुझे और ज़्यादा एक्साइटेड करती है। टीजऱ को मिल रही प्रतिक्रिया बेहद ज़बरदस्त रही है। दर्शकों ने अविनाश के साहसी ट्रांसफॉर्मेशन और इतने तीखे, परतदार किरदार को चुनने के उनके फैसले की जमकर तारीफ़ की है। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ है और कई लोग इसे अब तक का उनका सबसे पावरफुल लुक बता रहे हैं। 2026 में अलग अलग जॉनर की तीन फिल्मों के साथ अविनाश तिवारी एक बार फिर अपनी वर्सेटिलिटी साबित करते नजऱ आएंगे। ओ रोमियो के साथ साथ वह गिन्नी वेड्स सनी 2 और ओ साथी रे में भी दिखाई देंगे और यह साफ करता है कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद और रोमांचक कलाकारों में से एक हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर