Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

ओटीटी पर क्रिएचर-ड्रामा का खजाना, ‘राका’ से पहले देखें ये 5 बेहतरीन फिल्में

09 अप्रैल, 2026 12:44 PM

मुंबई : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'राका' का फर्स्ट लुक सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पोस्टर में उनका रहस्यमयी लुक नजर आ रहा है, जिसमें उनके नुकीले नाखून है। इसी के साथ एक बार फिर क्रिएचर-ड्रामा और हॉरर फिल्मों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। भारतीय सिनेमा में ऐसी फिल्मों का एक अलग ही आकर्षण रहा है, जहां रहस्य, डर और अलौकिक शक्तियों का मिश्रण देखने को मिलता है। अगर आप भी ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं, तो ओटीटी पर मौजूद कुछ फिल्में आपको जरूर पसंद आ सकती हैं।

भेड़िया: वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' एक ऐसे युवक की कहानी है, जो जंगल में एक हमले के बाद खुद एक भेड़िये जैसी शक्तियां हासिल कर लेता है। फिल्म में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी छिपा है और साथ ही इसमें हॉरर और कॉमेडी का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है। अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत जंगलों में शूट की गई यह फिल्म विजुअली भी काफी शानदार है।

क्रिएचर 3डी: बिपाशा बसु और इमरान अब्बास स्टारर फिल्म 'क्रिएचर 3डी' की कहानी एक हिल स्टेशन पर बने होटल के आसपास घूमती है, जहां एक रहस्यमयी ब्रह्मराक्षस लोगों को अपना शिकार बनाता है। फिल्म में बिपाशा का किरदार अपने होटल और अपनी जान बचाने के लिए इस खतरनाक जीव से लड़ती है। फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी दिलचस्प है।

थामा: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'थामा' बेतालों की एक काल्पनिक दुनिया में ले जाती है, जहां एक युवक गलती से इस रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बन जाता है। इसमें प्यार, बदला और अलौकिक शक्तियों का संघर्ष दिखाया गया है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है।

काल: यह एक चर्चित क्रिएचर-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, जॉन अब्राहम और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक नेशनल पार्क में होने वाली रहस्यमयी मौतों पर आधारित है, जहां शुरुआत में इसे जंगली जानवरों का हमला माना जाता है, लेकिन बाद में एक खौफनाक सच्चाई सामने आती है। फिल्म में डर के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दिया गया है।

जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी': यह एक फैंटेसी और सुपरनैचुरल कहानी पर आधारित है। इसमें सनी देओल, अक्षय कुमार और मनीषा कोइराला जैसे कई बड़े कलाकार नजर आते हैं। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म, बदला और अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक नाग और नागिन अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो