Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

ऑन स्क्रीन 'तन्वी' को मिल रहे सम्मान से खुश हैं अनुपम खेर, बताया पर्दे के पीछे की कितनी मेहनत

02 मार्च, 2026 12:40 PM

मुंबई : हिंदी सिनेमा के अभिनेता अनुपम खेर और उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के लिए साल 2025 से 2026 तक शानदार रहा है। अभिनेता की फिल्म बैक-टू-बैक अवॉर्ड जीत रही है। अब फिल्म में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी पर भी अभिनेता ने प्यार लुटाया है और उनकी मेहनत और धैर्य को सलाम भी किया है। शुभांगी ने फिल्म तन्वी द ग्रेट में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का रोल प्ले किया। जिसके लिए उन्हें अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अब अभिनेत्री ने अपनी मेहनत और अदाकारी के बलबूते पर जी सिने अवॉर्ड भी हासिल किया है। अनुपम खेर ने इतने सारे अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेत्री को बधाई देते हुए प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। अनुपम का कहना है कि ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का रोल निभाने के लिए शुभांगी ने बहुत मेहनत की है और उन्हें उसी मेहनत का फल मिल रहा है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "मेरी प्यारी शुभांगी! उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार जीतने पर आपको हार्दिक बधाई! मैंने हमेशा तुमसे कहा है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। इसमें समय लग सकता है, यह तुम्हारे धैर्य की परीक्षा ले सकती है, आंसू और दृढ़ता की मांग कर सकती है... लेकिन इसका फल हमेशा मिलता है। और आज, यह सबसे खूबसूरत तरीके से फल दे रही है।"

उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए आगे लिखा, तन्वी के रूप में आपके समर्पण, आपकी ईमानदारी और आपके साहस ने दिलों को छू लिया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है! यह एक अभिनेत्री के रूप में आपकी ईमानदारी और एक इंसान के रूप में आपके प्रभाव की पहचान है। हमने पर्दे के पीछे की मेहनत देखी। हमने अनुशासन देखा और अब दुनिया भी इसे देख रही है। आगे बढ़ते रहो।

'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर के लिए बेहद खास फिल्म है क्योंकि फिल्म को उन्होंने अपनी भांजी से प्रेरित होकर बनाया था। अभिनेता की भांजी तन्वी असल में ऑटिज्म से पीड़ित हैं और संघर्ष भरे जीवन के बीच भी वे अपनी गाने की कला से सबको प्रेरित कर रही हैं। इसी साहस को अनुपम खेर ने पर्दे पर उतारा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री