Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

राष्ट्रीय

एस. जयशंकर ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सूरीनाम में लगाया पौधा, बोले- साझेदारी से ही संभव वैश्विक प्रगति

08 मई, 2026 04:53 PM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूरीनाम देश के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को पारामारिबो में 'प्रगति के लिए साझेदारी' विषय पर बात की। इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक पौधा भी लगाया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूरीनाम के 'इंडिया हाउस' में 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत पौधा लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "'एक पेड़ मां के नाम' के तहत सूरीनाम स्थित इंडिया हाउस में एक पौधा लगाकर मुझे बहुत खुशी हुई।"

इससे पहले, एस. जयशंकर ने 'प्रगति के लिए साझेदारी' विषय पर चर्चा की। उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सूरीनाम के विदेश मंत्रालय और अपने समकक्ष मेल्विन बाउवा को धन्यवाद दिया।

जयशंकर ने 'एक्स' पर सम्मेलन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज शाम पारामारिबो में 'प्रगति के लिए साझेदारी' विषय पर संबोधित किया। अपनी उपस्थिति के लिए विदेश मंत्री मेल्विन बाउवा का और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूरीनाम के विदेश मंत्रालय का धन्यवाद।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने यह बात रखी कि एक मुश्किल दुनिया में भी प्रगति की जरूरत होती है और यह साझेदारी के जरिए सबसे अच्छे तरीके से हासिल की जा सकती है। मैंने एक भरोसेमंद साझेदार की खूबियों पर जोर दिया, जो राष्ट्रीय हितों और वैश्विक भलाई के बीच तालमेल बिठा सके। इस संदर्भ में मैंने वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका का जिक्र किया, जिसमें हमारी विकास साझेदारियों, वैश्विक कार्यबल, 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' (सबसे पहले मदद पहुंचाने वाले) के तौर पर हमारे रिकॉर्ड और नई पहलों पर खास ध्यान दिया गया।"

एस. जयशंकर ने आगे कहा, "यही वह भारत है जो सूरीनाम की विकास यात्रा में उसका साझेदार बनेगा और मिलकर भारत-सूरीनाम कहानी का अगला अध्याय लिखेगा।"

इससे पहले, गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूरीनाम के पारामारिबो शहर में एक फल-प्रसंस्करण केंद्र सूरीनाम को सौंपा। इस केंद्र की स्थापना भारत की आर्थिक मदद से की गई थी। भारत ने सूरीनाम को फल-प्रसंस्करण मशीनें दीं। इन मशीनों के लिए फंड उस 10 लाख अमेरिकी डॉलर के 'लघु और मध्यम उद्यम' अनुदान से दिया गया था, जिसकी घोषणा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 2025 में की थी।

इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान एस. जयशंकर ने कहा कि यह परियोजना सूरीनाम और ग्लोबल साउथ के साझेदार के रूप में भारत के व्यापक संदेश को भी रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि 'वसुधैव कुटुंबकम' के प्रति भारत की प्रतिबद्धता सिर्फ शब्दों में ही नहीं, बल्कि खास परियोजनाओं और ठोस गतिविधियों के जरिए भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना इसी बात का एक बहुत अच्छा उदाहरण है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा