Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल भारत में घरेलू हवाई यातायात अगस्त में 6.34 प्रतिशत घटा, स्पाइसजेट और इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल अमेरिका संग युद्धाभ्यास में अपाचे हेलीकॉप्टर की एंट्री, हवा से किए सटीक वार एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया पीएम मोदी आज से करेंगे दो दिन का 'चिंतन शिविर', कैबिनेट मंत्रियों के साथ होगी मंथन बैठक चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर की चर्चा NCR में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा

खेल

एशियन गेम्स 2026: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम का कमाल, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

23 सितंबर, 2026 12:37 PM

नागोया : एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। भवतेघ सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नारुका और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है।

भारतीय स्कीट टीम ने फाइनल में कुल 346 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। कुवैत ने 348 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि कतर की टीम 353 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही। अनंतजीत ने इस स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले भारत की महिला स्कीट टीम ने भी देश को इसी स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान ने कुल 331 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले, शूटिंग में भारत की उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा, जब मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट में मेडल लाने से चूक गईं। मनु 181.1 के स्कोर के साथ फाइनल मुकाबले में पांचवें स्थान पर रहीं। मनु अपने प्रदर्शन से खुद निराश नजर आईं। इसके साथ ही 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में भी मनु, ईशा और सुरुचि की तिकड़ी मेडल जीतने से मामूली अंतर से चूक गई। भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही।

हालांकि, एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को सबसे ज्यादा मेडल भारतीय शूटर्स ने ही दिलाए हैं। 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में पहला सिल्वर मेडल डाला था। इसके बाद इलावेनिल वलारिवन इसी स्पर्धा में व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीतने में भी कामयाब रही थीं। वहीं, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों और रुद्राक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल दिलाया। इसके बाद हिमांशु ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर और रुदाक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल

वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल

वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल

एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, जानिए कौन हैं भारत के लिए मेडल पक्का करने वाले जय मीणा

क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, जानिए कौन हैं भारत के लिए मेडल पक्का करने वाले जय मीणा

रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की

अगर रोहित-विराट टीम में रहेंगे, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत है: सुरेश रैना

अगर रोहित-विराट टीम में रहेंगे, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत है: सुरेश रैना

एशियन गेम्स: जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम

एशियन गेम्स: जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम

पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर की महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ

पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर की महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 8 रन बचाए

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 8 रन बचाए