Monday, August 17, 2026
BREAKING
Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

हरियाणा

एयर एम्बुलैंस क्रैश मामला: सोनीपत में रह रहे अजय का छलका दर्द, हादसे में खो दिए भाई-भाभी व रिश्तेदार

26 फ़रवरी, 2026 12:39 PM

सोनीपत : सोचा था भाई को दिल्ली पहुंचा देंगे तो जान बच जाएगी। हमने हर दरवाजा खटखटाया, कर्ज लिया, लोगों से हाथ जोड़े लेकिन रात को फोन आया कि प्लेन क्रैश हो गया। यह कहते-कहते अजय की आवाज भर्रा जाती है। झारखंड के चतरा में सोमवार रात हुए एयर एम्बुलैंस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में मारे जाने वालों में झुलसे होटल संचालक संजय, उसकी पत्नी अर्चना, रिश्तेदार ध्रुव, मैडीकल स्टाफ और क्रू मैंबर शामिल थे। सोनीपत के मॉडल टाऊन स्थित बी.ई.ओ. कार्यालय में पियन की नौकरी करने वाले अजय ने बताया कि मृतक संजय उसके भाई थे। उसने इस हादसे में अपने परिवार के 3 सदस्यों को खो दिया।

सोनीपत के प्रेम नगर की एक गली में रहने वाले अजय के घर में मातम पसरा हुआ है। छोटा-सा किराए का मकान, सीमित आय और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच वह अपने बड़े भाई संजय को बचाने की जद्दोजहद में लगे थे। अजय बताते हैं कि उनका परिवार मूल रूप से झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला है। संजय वहां छोटा-सा होटल चलाते थे। पिछले सोमवार होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि संजय करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गए। पहले तो स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि हालत गंभीर है। फिर तय किया कि दिल्ली ले जाएंगे। किसी ने बताया कि वहां बेहतर इलाज मिलेगा। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बात की और एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की लेकिन उन्हें आभास भी नहीं था कि यह एयर एम्बुलैंस उसके परिजनों के लिए जलता ताबूत बन जाएगा।

कर्ज लेकर की थी एयर एम्बुलैंस की व्यवस्थाः अजय के अनुसार एयर एम्बुलैंस का खर्च लाखों में था। उनकी तनख्वाह इतनी नहीं कि इतना बड़ा खर्च उठा सके। रिश्तेदारों, दोस्तों, जान-पहचान वालों से पैसे उधार लिए। कुछ लोगों ने मदद की, कुछ से व्याज पर रकम ली। बस एक ही सोच थी कि भाई बच जाए लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। उड़ान के कुछ समय बाद ही चतरा में एयर एम्बुलैंस क्रैश हो गई। देर रात फोन आया तो पहले यकीन ही नहीं हुआ। सोचा कोई अफवाह होगी, पर जब प्रशासन से पुष्टि हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

अब कर्ज भी सिर पर, परिवार भी टूट गया: हादसे में सिर्फ संजय ही नहीं, उनकी पत्नी अर्चना और रिश्तेदार ध्रुव भी चल बसे। अजय बताते हैं कि अब बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी भी उन पर आ गई है। भाई को बचाने निकले थे, पूरा परिवार ही खत्म हो गया। अब जो कर्ज लिया है वह कैसे चुकाऊं ? नौकरी छोटी है, घर किराए का है। समझ नहीं आ रहा आगे क्या होगा, अजय ने नम आंखों से अपना दर्द बयां किया। सोनीपत में अजय के घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा है। पड़ोसी ढांढस बंधा रहे हैं लेकिन परिवार गहरे सदमे में है।

सरकार से मदद की उम्मीदः अजय ने सरकार से आर्थिक सहायता की अपील की है। उनका कहना है कि यदि कुछ सहयोग मिल जाए तो कर्ज का बोझ हल्का हो सकेगा और बच्चों की पढ़ाई व भविष्य संभाला जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वह गरीब लोग हैं, बस मेहनत से जीवन चल रहा था। यह हादसा हमारे लिए सब कछ छीन ले गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित