Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

राष्ट्रीय

एयरबस गुजरात में गति शक्ति विश्वविद्यालय में एक आरएंडडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस करेगा स्थापित

एयरबस गुजरात में गति शक्ति विश्वविद्यालय में एक आरएंडडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस करेगा स्थापित

20 सितंबर, 2025 08:34 PM

एयरोस्पेस कंपनी एयरबस ने घोषणा की है कंपनी भारत के इनोवेशन सिस्टम को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत गुजरात में गति शक्ति विश्वविद्यालय में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेट अप करेगी। एयरबस के प्रबंध निदेशक जुर्गन वेस्टरमेयर ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद इस योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंपनी हर साल 100 से अधिक भारतीय सप्लायर से 1 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के कंपोनेंट खरीदती है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा

वहीं, केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, “एयरबस इंडिया के एमडी जुर्गन वेस्टरमेयर से यह जानकर खुशी हुई कि एयरबस 1 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के कंपोनेंट खरीदती है और इसके 100 से अधिक भारतीय सप्लायर हैं। मजबूत डिजाइन क्षमता के साथ, यह जल्द ही गति शक्ति विश्वविद्यालय में एक आरएंडडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी।”

एयरक्राफ्ट मेकर कंपनी ने बेंगलुरु में एक डिजिटल सेंटर स्थापित किया

एयरक्राफ्ट मेकर कंपनी ने बेंगलुरु में एक डिजिटल सेंटर स्थापित किया है, जिसे वह अपने डिजिटल परिवर्तन की रीढ़ की हड्डी कहती है। फ्रांस के टूलूज में मुख्यालय के बाद एयरबस का बेंगलुरु हब उसकी दूसरी सबसे बड़ी डिजिटल सुविधा है। कंपनी ने 2018 में दुनिया भर के सभी डिवीजनों को सपोर्ट करने के लिए एक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जीसीसी स्थापित कर भारत में अपनी डिजिटल क्षमताओं का विस्तार किया।

कंपनी ने विभिन्न साइटों पर 3600 से अधिक कर्मचारियों को किया नियुक्त

एयरक्राफ्ट मेकर कंपनी ने अपने विभिन्न साइटों पर 3600 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त किया है, जिसमें व्यवसाय को आईटी समाधान प्रदान करने के लिए 1500 से अधिक कुशल आईटी पेशेवर शामिल हैं। एयरबस सस्टेनेबिलिटी, इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा पर केंद्रित संयुक्त आरएडंडी प्रोजेक्ट्स पर प्रमुख भारतीय संस्थानों के साथ सहयोग करती है।

भारत एक रणनीतिक संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करता है

एक बयान में ग्लोबल फर्म ने कहा कि सोर्सिंग, इंजीनियरिंग, इनोवेशन, रखरखाव और ट्रेनिंग सर्विस में एयरबस का लोकल फुटप्रिंट स्थानीय इकोसिस्टम के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कंपनी ने कहा कि भारत एक रणनीतिक संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करता है, जो एयरोस्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड-क्लास टैलेंट और रिसर्च प्रदान करता है।

ज्ञात हो, एयरबस हेलीकॉप्टर्स ने अगस्त में अपने एच125 हेलीकॉप्टर के फ्यूजलेज के निर्माण के लिए महिंद्रा एरोस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को एक कॉन्ट्रैक्ट दिया था, जो दोनों कंपनियों के बीच सहयोग और सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूत करता है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित