Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

एम्स नई दिल्ली में ‘एस्थेटिक सर्जरी अपडेट 2026’ का आयोजन, सुरक्षित और नैतिक प्रक्रियाओं पर जोर

25 अप्रैल, 2026 01:39 PM

एम्स नई दिल्ली के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक में तीन दिवसीय “एस्थेटिक सर्जरी अपडेट 2026” कार्यक्रम 24 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया है, जिसमें देशभर और पड़ोसी देशों से 280 से अधिक प्लास्टिक सर्जन भाग ले रहे हैं।

एस्थेटिक सर्जरी के बढ़ते आयाम

एम्स का प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव और बर्न्स सर्जरी विभाग सर्जिकल और नॉन-सर्जिकल—दोनों तरह की एस्थेटिक प्रक्रियाएं उपलब्ध कराता है। इनमें हेयर ट्रांसप्लांट, लिपोसक्शन, फेसलिफ्ट, राइनोप्लास्टी, लेज़र ट्रीटमेंट, बोटुलिनम टॉक्सिन और डर्मल फिलर्स शामिल हैं।

सम्मेलन में इन तकनीकों में हो रहे नवीनतम विकास पर चर्चा होगी।

भारत की वैश्विक स्थिति और बढ़ती मांग

भारत एस्थेटिक सर्जरी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर पहुंच चुका है।बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ मनीष सिंघल ने बताया कि देश में इस क्षेत्र की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2024 में लगभग 12 लाख एस्थेटिक प्रक्रियाएं की गईं, जो 2025 में बढ़कर करीब 15 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

समाज के हर वर्ग में बढ़ती स्वीकार्यता

बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की सहायक प्रोफेसर शिवांगी साहा ने कहा कि एस्थेटिक सर्जरी की मांग अब समाज के सभी वर्गों और आयु समूहों में देखी जा रही है। यह केवल बाहरी रूप को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक अवसरों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है।

सुरक्षित और नैतिक प्रैक्टिस पर जोर

विशेषज्ञों ने इस क्षेत्र में तेजी से हो रही वृद्धि के साथ सुरक्षा, नैतिकता और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की भूमिका को बेहद अहम बताया। डॉ मनीष सिंघल
ने कहा कि एम्स जैसे राष्ट्रीय संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे एस्थेटिक सर्जरी में सुरक्षित, नैतिक और संरचित प्रशिक्षण को बढ़ावा दें। इस दिशा में एम्स नई दिल्ली, पटना, भुवनेश्वर और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे संस्थान सक्रिय पहल कर रहे हैं।

प्रमुख विशेषज्ञों की मौजूदगी

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रो. मनीष सिंघल के अलावा डॉ. राजा तिवारी, डॉ. राज कुमार मानस, डॉ. अपर्णा सिन्हा, डॉ. रूपावत राम कुमार और डॉ. सुरभि गुप्ता सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे