Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा

राष्ट्रीय

एपीडा ने शुरू की ‘भारती’ पहल, कृषि-खाद्य निर्यात को मिलेगा नया आयाम

03 सितंबर, 2025 09:06 PM

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित ‘खाद्य एवं पेय पदार्थ क्षेत्र के हितधारकों की बैठक’ में अपनी नई पहल ‘भारती’ की शुरुआत की। इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहे। 

100 स्टार्टअप्स को सशक्त कर 2030 तक 50 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य की दिशा में कदम

‘BHARATI’ (भारत का कृषि प्रौद्योगिकी, लचीलापन, उन्नति और निर्यात सक्षमता हेतु इनक्यूबेशन केंद्र) का उद्देश्य 100 कृषि-खाद्य और कृषि-तकनीक स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना, नवाचार को बढ़ावा देना और 2030 तक 50 अरब डॉलर के कृषि-खाद्य निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करना है। सितंबर 2025 से शुरू होने वाला पहला पायलट समूह उच्च-मूल्य वाले कृषि-खाद्य उत्पादकों, प्रौद्योगिकी-संचालित सेवा प्रदाताओं और नवप्रवर्तकों को समर्थन देगा। 

इन उत्पादों में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा 

यह पहल जीआई-टैग वाले उत्पादों, जैविक खाद्य पदार्थों, सुपरफूड्स, पशुधन उत्पादों और आयुष उत्पादों में नवाचार को बढ़ावा देगी। साथ ही, यह एआई-आधारित गुणवत्ता नियंत्रण, ब्लॉकचेन ट्रेसेबिलिटी, IoT-सक्षम कोल्ड चेन और एग्री-फिनटेक जैसे उन्नत तकनीकी क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। भारती का लक्ष्य उत्पाद विकास, गुणवत्ता आश्वासन, अपव्यय और रसद जैसी निर्यात चुनौतियों का समाधान करना है। 

यह पहल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कृषि उत्पाद करेगी तैयार 

सरकार के आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप, यह पहल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कृषि उत्पाद तैयार करेगी और भारतीय खाद्य व प्रसंस्कृत उत्पादों की मांग बढ़ाएगी। सितंबर 2025 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया के तहत 100 स्टार्टअप्स का चयन किया जाएगा, जो तीन महीने के त्वरण कार्यक्रम में उत्पाद विकास, निर्यात तत्परता और बाजार पहुंच पर काम करेंगे। 

दीर्घकालिक निर्यात वृद्धि को मिलेगा बढ़ावा 

एपीडा राज्य कृषि बोर्डों, विश्वविद्यालयों, आईआईटी, एनआईटी और उद्योग निकायों के साथ साझेदारी कर इस पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा। यह पायलट समूह वार्षिक इनक्यूबेशन कार्यक्रम का मॉडल बनेगा, जो दीर्घकालिक निर्यात वृद्धि को बढ़ावा देगा। एपीडा ने इस पहल के माध्यम से वैश्विक कृषि-खाद्य व्यापार में भारत की स्थिति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित