Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

एनडीए की पहचान विकास से, राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से: प्रधानमंत्री मोदी

03 नवंबर, 2025 06:54 PM

सहरसा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। बिहार के सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की पहचान विकास से है, राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।

कोसी महासेतु रेल पुल का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुल का शिलान्यास 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। 2004 में राजद के समर्थन वाली दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी। बिहार के लोगों ने राजद को साफ कर दिया। इसके कारण राजद के लोगों का पारा और अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बिहार के लोगों को इतना गुस्सा किया कि वे बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए।

पीएम मोदी ने आगे कहा, "राजद के लोगों ने मनमोहन सिंह और सोनिया की बगल में बैठकर बिहार से बदला लेना शुरू कर दिया। जितने भी बिहार के लोगों की भलाई के प्रोजेक्ट थे, उन पर ताले लगा दिए गए। कांग्रेस-राजद ने कोसी महासेतु को अधर में लटका दिया।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था कि कोसी और मिथिलांचल के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था। आज वह सफर 30 किलोमीटर से भी कम रह गया है।

उन्होंने कहा, "2014 में मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला। मैंने नए सिरे से फाइल मंगाई और तेजी से काम शुरू कराया। आखिरकार साल 2020 में एनडीए सरकार ने बिहार को यह पुल बनाकर सौंपा। अब कोसी नदी पर अनेक पुल बन रहे हैं। अनेकों सड़कें बन रही हैं।"

सहरसा की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने (राजद) बिहार के लोगों का नुकसान किया, उनको सजा होनी चाहिए और इस बार चुनाव में जनता उन्हें सजा दे।

उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेंगे। आप जो अपना वोट डालेंगे, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी