Monday, April 27, 2026
BREAKING
जो जनता का दर्द समझेगा, उसे पार्टी देगी सम्मान, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का कार्यकर्ताओं से वादा पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित रूपनगर में पहला विशाल आध्यात्मिक कीर्तन दरबार सजाया गया व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित रुक्मिणी वसंत, बोलीं- ऐसी सिनेमाई दुनिया पहले कभी नहीं देखी हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली' टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का शरीर के इन संकेतों न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं मलेरिया के लक्षण

राष्ट्रीय

'एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं', राघव चड्ढा ने 'आप' छोड़ने की बताई वजह

27 अप्रैल, 2026 01:48 PM

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल उठ रहे थे। कुछ लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे तो कुछ उनके फैसले के पीछे के कारण जानना चाहते थे। इन सवालों का जवाब देने के लिए राघव चड्ढा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। राघव चड्ढा ने वीडियो में कहा कि पिछले तीन दिनों से उनके पास ढेर सारे मैसेज आ रहे हैं। ज्यादातर लोग उन्हें बेस्ट विशेस और बधाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके इस बड़े फैसले के पीछे क्या वजहें हैं, ये जानना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने यह वीडियो उन सभी के लिए बनाया है, जिन्होंने शायद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं देखी। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले वह एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनके सामने एक बहुत अच्छा करियर था, लेकिन उन्होंने उस करियर को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। उन्होंने कभी करियर बनाने के लिए राजनीति नहीं की। बल्कि वे आम आदमी पार्टी के फाउंडिंग मेंबर बने और उस पार्टी को अपने युवा दिनों के पूरे 15 साल दिए। उन्होंने अपनी मेहनत, खून-पसीने से उस पार्टी को सींचा और बड़ा किया। लेकिन अब वह पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। आम आदमी पार्टी में आज एक टॉक्सिक माहौल बन गया है। वहां काम करने से रोका जाता है, संसद में बोलने से रोका जाता है। पूरी पार्टी अब कुछ भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथ में फंसकर रह गई है। ये लोग अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करते हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले कई सालों से ये महसूस हो रहा था कि वे सही जगह पर नहीं हैं। उन्होंने कहा, "शायद मैं सही आदमी हूं, लेकिन गलत पार्टी में।" उनके सामने सिर्फ तीन रास्ते थे। पहला, पूरी तरह राजनीति छोड़ देना। दूसरा, उसी पार्टी में रहकर चीजें सुधारने की कोशिश करना, जो संभव नहीं हुआ और तीसरा, अपनी एनर्जी और अनुभव को लेकर किसी और प्लेटफॉर्म पर जाकर सकारात्मक राजनीति करना। इसलिए उन्होंने तीसरा रास्ता चुना, लेकिन उन्होंने अकेले यह फैसला नहीं लिया। उनके साथ और भी सांसद थे। कुल सात सांसदों ने मिलकर यह तय किया कि अब वो इस पार्टी से अपना रिश्ता तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक आदमी गलत हो सकता है, दो आदमी गलत हो सकते हैं, लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते।"

उन्होंने कहा कि कितने सारे पढ़े-लिखे, समझदार लोग इस पार्टी के सपने के साथ जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी। क्या वो सब गलत हो सकते हैं?
राघव चड्ढा ने उदाहरण देते हुए कहा, "आप में से जो लोग नौकरी करते हैं, अगर आपका ऑफिस एक टॉक्सिक जगह बन जाए, जहां आपको काम करने नहीं दिया जाता, आपकी मेहनत को दबाया जाता है और आपको चुप करा दिया जाता है, तो आप क्या करेंगे? जाहिर है, आप उस जगह को छोड़ देंगे।" उन्होंने कहा कि उन्होंने भी ठीक वही किया है।
उन्होंने कहा, "मैं अब आपकी समस्याओं को पहले से भी ज्यादा जोश और एनर्जी के साथ उठाऊंगा। अच्छी बात ये है कि अब हम उन समस्याओं के समाधान भी ढूंढ पाएंगे और उन्हें लागू भी करा पाएंगे।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

राज्यसभा का सियासी गणित, 'आप' के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

राज्यसभा का सियासी गणित, 'आप' के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा : जयपुर एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा : जयपुर एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखा पत्र, बोले- अब आपसे न्याय की उम्मीद नहीं

केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखा पत्र, बोले- अब आपसे न्याय की उम्मीद नहीं

सीएम योगी का छात्रों को संदेश, असफलता से न हों निराश, चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ बढ़ते रहें आगे

सीएम योगी का छात्रों को संदेश, असफलता से न हों निराश, चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ बढ़ते रहें आगे

पीएम मोदी का वाराणसी और हरदोई दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में भी करेंगे दर्शन

पीएम मोदी का वाराणसी और हरदोई दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में भी करेंगे दर्शन

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है: पीएम मोदी

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है: पीएम मोदी

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा, गंगटोक में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा, गंगटोक में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में लेंगे भाग

‘देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं’, पीएम मोदी ने लोगों से की जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील

‘देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं’, पीएम मोदी ने लोगों से की जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील