Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

राष्ट्रीय

एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का 'डीप टेक कैपिटल': सीएम योगी

11 मई, 2026 11:32 AM

लखनऊ : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखकर इस दिन की विशेषता से अवगत कराया। उन्होंने 1998 के 'ऑपरेशन शक्ति' की उपलब्धियां याद करते हुए तकनीक को आत्मनिर्भरता का आधार बताया। उन्होंने एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, क्वांटम और स्टार्टअप्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश को 'डीप टेक कैपिटल' बनाने तथा युवाओं से नवाचार अपनाने की अपील की। सीएम योगी ने कहा, "हर वर्ष 11 मई को 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' मनाया जाता है। यह तिथि यूं ही नहीं चुनी गई। वर्ष 1998 में इसी दिन पोखरण में 'ऑपरेशन शक्ति' के अंतर्गत भारत ने तीन सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, तकनीकी आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सामर्थ्य का बोध कराया। इसी दिन स्वदेशी विमान 'हंस-3' ने सफल उड़ान भरी, तो स्वदेशी 'त्रिशूल' मिसाइल का परीक्षण भी हुआ। तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है।" सीएम ने बताया, "प्रदेश सरकार इसी मंत्र पर आगे बढ़ रही है। आज तकनीक प्रयोगशाला से निकलकर खेत-खलिहान तक पहुंच गई है। इससे जनजीवन सुगम हुआ है। डीबीटी के माध्यम से पैसे हस्तांतरित हो रहे हैं। आज ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा इसी तकनीक का प्रतिफल है। उत्तर प्रदेश के सपूत शुभांशु शुक्ला ने गत वर्ष सफल अंतरिक्ष उड़ान से 140 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा किया, तो यह तकनीक का ही चमत्कार है। इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "सशक्त युवा प्रदेश की समृद्धि का आधार हैं। इसी के दृष्टिगत रोबोटिक्स और एआई मिशन शुरू किया गया। डेटा सेंटर क्लस्टर की कार्यवाही गतिमान है। सरकार 'टेक युवा-समर्थ युवा' योजना के माध्यम से युवाओं को आधुनिकतम प्रशिक्षण सुनिश्चित कर रही है। 'इनोवेट इन यूपी, स्केल फॉर द वर्ल्ड के मूलमंत्र के साथ हमारी सरकार ड्रोन, क्वांटम, ग्रीन हाइड्रोजन एवं मेड-टेक के क्षेत्र में प्रगति करते हुए यूपी को देश का 'डीप टेक कैपिटल' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीक आधारित विकास की इस यात्रा में उत्तर प्रदेश आज आईटी पार्क, स्टार्टअप्स और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। यहां ब्रह्मोस मिसाइल तक बन रही है।"

सीएम योगी ने कहा, "मेरे युवा साथियों, कुछ बातें मैं विशेष रूप से आपसे कहना चाहता हूं। तकनीक समय की तरह है। तकनीक के साथ नहीं चलना, समय से पिछड़ जाना है। तकनीक के साथ चलने का अर्थ सुदृढ़ वर्तमान एवं स्वर्णिम भविष्य की दिशा में अग्रसर होना है। नवीनतम तकनीक सीखें, नवाचार अपनाएं एवं आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा