चंडीगढ़ : उपराष्ट्रपति और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के चांसलर सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे। इसी को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी दौरे के मद्देनजर शहर और पीयू परिसर में सुरक्षा तथा यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को शुक्रवार को सुबह 10:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:45 से 3:30 बजे तक कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात आंशिक रूप से डायवर्ट अथवा नियंत्रित रहने की जानकारी दी।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक तक दक्षिण मार्ग, न्यू लेबर चौक से सेक्टर 7/8-18/19 चौक तक सरोवर पथ, वहां से पीजीआई चौक तक मध्य मार्ग और पीजीआई चौक से सेक्टर 24/25 लाइट प्वाइंट होते हुए यूआईईटी कॉलेज की ओर विद्या पथ पर यातायात नियंत्रित रहेगा
लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर रियल-टाइम अपडेट देखने की सलाह दी गई है
वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक या वीवीआईपी के प्रस्थान तक सेक्टर-14 और सेक्टर-25 के कुछ मार्गों को आम वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। इन मार्गों पर शुक्रवार को पार्किंग की अनुमति नहीं होगी
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टो किया जा सकता है। गेट नंबर-1 से सुबह 6 से 9 बजे तक और दोपहर 3 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही होगी, जबकि गेट नंबर-2 और 3 पर निर्धारित श्रेणियों के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है
चांसलर विश्वविद्यालय में रिसर्च और स्टार्टअप से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे, साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।