Friday, May 15, 2026
BREAKING
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली का समझदारी से उपयोग करने की दी सलाह ‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर पीएम मोदी की यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा, 5 अरब डॉलर के निवेश के साथ हुए कई समझौते ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण में निवेश को मिलेगा बढ़ावा: एक्सपर्ट्स पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके नासा की नई एलईएसटीआर तकनीक, जो करेगी चंद्रमा के -388 फारेनहाइट तापमान का परीक्षण ब्रिक्स समिट में विदेश मंत्री जयशंकर ने रिफॉर्म पर दिया जोर, बोले- यह पसंद नहीं, जरूरत का मामला विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा 'भारत ने रखा आर्थिक स्थिरता और जन-कल्याण के बीच संतुलन', तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर बोले किरेन रिजिजू

राष्ट्रीय

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण में निवेश को मिलेगा बढ़ावा: एक्सपर्ट्स

15 मई, 2026 04:45 PM

शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद विशेषज्ञों ने कहा कि ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और विविध आपूर्ति शृंखलाओं में निवेश तेज हो सकता है।

इंफोमेरिक्स रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. मनोरंजन शर्मा ने कहा कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ेगी, जिससे महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं।

उन्होंने कहा, "तेल आयात करने वाले देशों की आर्थिक वृद्धि धीमी पड़ सकती है, औद्योगिक उत्पादन कमजोर हो सकता है और लोगों की खरीद क्षमता पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इससे नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण और विविध आपूर्ति शृंखलाओं में निवेश तेज हो सकता है। इस कारण यह संकट आर्थिक के साथ-साथ रणनीतिक चुनौती भी बन गया है।"

शर्मा ने कहा कि यह संकट ऊर्जा आपूर्ति के लिए राजनीतिक रूप से अस्थिर क्षेत्रों पर अत्यधिक निर्भरता के जोखिम को भी उजागर करता है।

उन्होंने बताया कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में इसका असर विदेशी मुद्रा भंडार और वित्तीय स्थिरता पर पड़ता है। साथ ही रुपए में कमजोरी आने से आयात खर्च और बढ़ सकता है।

वहीं, एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि इस तरह के कदम लंबे समय में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने और आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी ला सकते हैं।

उन्होंने कहा, "ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से कुछ समय के लिए महंगाई बढ़ सकती है और परिवहन व उपभोग लागत पर असर पड़ सकता है। लेकिन यह भी दिखाता है कि सरकार वैश्विक अनिश्चितता के बीच ईंधन सब्सिडी को नियंत्रित करने और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा पर ध्यान दे रही है।"

इसके अलावा, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च डिपार्टमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मित्रा ने कहा कि फिलहाल ईंधन की उपलब्धता स्थिर बनी हुई है, लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा, "वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें फरवरी में करीब 69 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थीं और फिलहाल 107 डॉलर के आसपास बनी हुई हैं। इससे तेल विपणन कंपनियों पर लागत बढ़ने और मुनाफा घटने का दबाव बढ़ गया था।"

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 97.77 रुपए हो गई, जबकि डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया।

पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल कंपनियों ने संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। शुक्रवार से सीएनजी 2 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। दिल्ली में अब इसकी नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली का समझदारी से उपयोग करने की दी सलाह

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली का समझदारी से उपयोग करने की दी सलाह

पीएम मोदी की यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा, 5 अरब डॉलर के निवेश के साथ हुए कई समझौते

पीएम मोदी की यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा, 5 अरब डॉलर के निवेश के साथ हुए कई समझौते

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

ब्रिक्स समिट में विदेश मंत्री जयशंकर ने रिफॉर्म पर दिया जोर, बोले- यह पसंद नहीं, जरूरत का मामला

ब्रिक्स समिट में विदेश मंत्री जयशंकर ने रिफॉर्म पर दिया जोर, बोले- यह पसंद नहीं, जरूरत का मामला

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

'भारत ने रखा आर्थिक स्थिरता और जन-कल्याण के बीच संतुलन', तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर बोले किरेन रिजिजू

'भारत ने रखा आर्थिक स्थिरता और जन-कल्याण के बीच संतुलन', तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर बोले किरेन रिजिजू

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस

योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस

'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल