ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद वार्ता की विफलता के लिए अमरीका को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि बदलती शर्तों और प्रतिबंधों को हमारे सामने रखा गया। श्री अराघची ने सोमवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि वार्ता के दौरान सहमति के बहुत करीब होने के बावजूद बदलती शर्तों और प्रतिबंधों को हमारे समक्ष लाया गया।
श्री अराघची ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि कोई सबक नहीं सीखा गया। सद्भावना से सद्भावना पैदा होती है और शत्रुता से शत्रुता। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि 47 वर्षों में उच्चतम स्तर की गंभीर वार्ता में, ईरान ने युद्ध को समाप्त करने के लिए नेक नीयत के साथ अमरीका के साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि लेकिन जब हम इस्लामाबाद सहमति पत्र से केवल कुछ ही दूर थे, तो हमें बदलती शर्तों और प्रतिबंधों सामना करना पड़ा।