Tuesday, October 27, 2026
BREAKING
• लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित • E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी • पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा • स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता • ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना • भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन • Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट • जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी • केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन • चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

खेल

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

27 अक्टूबर, 2026 03:47 PM

नई दिल्ली : इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन को 2026 के बैलन डी’ओर सम्मान से नवाजा गया है। पिछले 25 साल में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले और वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं।

हैरी केन को लंदन के पैलेडियम थिएटर में हुई एक शानदार सेरेमनी में बैलन डी’ओर से सम्मानित किया गया। केन ने इस पुरस्कार की रेस में शामिल स्पेन के लामिन यामल और फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे को पीछे छोड़ा। क्लब फुटबॉल में हैरी बायर्न म्यूनिख के लिए खेलते हैं, जबकि यामल और एम्बाप्पे रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं।

एल’एक्विप द्वारा स्पॉन्सर्ड ‘बैलन डी’ओर’ की ट्रॉफी फुटबॉल के दुनिया भर के पत्रकारों और प्रशासकों के वोट से दी जाती है।

हैरी केन ने सम्मान लेते हुए अपने साथ नॉमिनेट हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ ही अपने साथ खेले सभी खिलाड़ियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं लगभग बोल नहीं पा रहा हूं। लंदन में होना इसे और भी खास बना देता है।”

केन के लिए यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत के दम पर हासिल सफलता का परिणाम है। केन ने इसी साल यूरोपियन गोल्डन बूट जीता है, बायर्न म्यूनिख के बुंडेसलीगा टाइटल में अहम रोल निभाया है और इंग्लैंड को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंचाया है। इंग्लैंड के इस दिग्गज फुटबॉलर ने इस महीने इंग्लैंड के ऑल-टाइम कैप्स रिकॉर्ड की बराबरी की और 125 मैचों में अपने इंटरनेशनल गोल की संख्या 91 तक पहुंचा दी।

हैरी का पिछले एक साल में प्रदर्शन शानदार रहा है। अगस्त 2025 की शुरुआत से क्लब और देश के लिए वह 89 गोल कर चुके हैं। बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले केन अपने ऑल-राउंड गेम, क्रिएटिविटी, इंटेलिजेंस और पेशेवर रवैये की वजह से बुंडेसलीगा के लोकप्रिय चेहरे हैं। बायर्न ने तीन साल पहले केन के लिए रिकॉर्ड 100 मिलियन यूरो की शुरुआती फीस दी थी। यह एक ऐसा ट्रांसफर था जिसने क्लब के आम रिक्रूटमेंट पैटर्न को तोड़ दिया, क्योंकि उस समय केन की उम्र 30 साल थी। केन ने अपने प्रदर्शन से अपने ऊपर क्लब के निवेश को सही ठहराया है।

केन को मिले इस सम्मान ने न सिर्फ मेस्सी-रोनाल्डो के दबदबे को समाप्त किया है, बल्कि भविष्य में उनकी कमाई को कई गुणा बढ़ा सकता है। केन अब एलीट फुटबॉलरों की लाइन में शामिल हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस