Monday, November 09, 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

मनोरंजन

आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

09 नवंबर, 2026 11:12 AM

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने परिवार के साथ दीपावली का पर्व मुंबई के नए घर 'कृष्णा राज' (पाली हिल, बांद्रा) में सेलिब्रेट किया। सोमवार को अभिनेत्री ने इस खास पर्व की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं। आलिया भट्ट के इस पोस्ट में उनके पूरे परिवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन करते हुए देखा गया। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने हरे रंग की पारंपरिक लहंगा-चोली पहनी। अपने लुक को अभिनेत्री ने सोने के गहनों के साथ पूरा किया, जिसमें बड़े झुमके, मांग पट्टी और चूड़ियां शामिल थीं।

वहीं, रणबीर कपूर सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए और बेटी राहा भी अपने पिता के साथ सफेद लिबास में ट्विनिंग करती दिखीं। इस खास मौके पर रणबीर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर भी उनके साथ थीं, जिन्होंने हरे रंग का पारंपरिक परिधान पहना था।

एक तस्वीर में आलिया रणबीर कपूर और उनकी सास नीतू कपूर, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बड़ी तस्वीर के सामने नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया को रणबीर कपूर के साथ लक्ष्मी पूजन करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने रणबीर और उनकी बेटी राहा के साथ फैमिली मोमेंट्स भी शेयर किए। एक तस्वीर में आलिया और रणबीर राहा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और राहा अपने माता-पिता को किस करती हुई दिख रही है।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली फोटो और पूजा की झलक शेयर करते हुए लिखा, "मेरे जीवन की रोशनी। आप सभी को और आपके अपनों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।"

वहीं, दीपावली के अवसर पर आलिया भट्ट ने अपने परिवार, रणबीर और नीतू के साथ बालकनी में आकर पैपराजी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्यार जताया।

अभिनेता रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' 5 नवंबर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में शानदार कलेक्शन किया है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'

आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार

आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार