Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

सेहत

आपके लिवर की सुरक्षा करेंगे ये 5 कुकिंग ऑयल, बस भूलकर भी न करें ये काम

06 अगस्त, 2025 01:07 PM

अगर आपको फैटी लिवर (Fatty Liver) है या लिवर की सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं, तो खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल बहुत अहम भूमिका निभाता है। मानसून के इस मौसम में लिवर की समस्याएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में गलत तेल लिवर पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है, जबकि कुछ हेल्दी तेल लिवर को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। फैटी लिवर के रोगियों के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल।

ऑलिव ऑयल (Olive Oil)
मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर यह तेल लिवर में जमा फैट को कम करने में मददगार है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इस तेल को सलाद ड्रेसिंग या कम-तापमान पर खाना बनाने में प्रयोग करें

कोकोनट ऑयल (Coconut Oil)
इसमें मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) होते हैं। यह फैट को एनर्जी में बदलने में मदद करता है। इसके इस्तेमल से आप लिवर में फैट को जमा होने से राेक सकते हैं।

फ्लैक्ससीड ऑयल (Flaxseed Oil)
यह तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है, यह लिवर में सूजन कम करता है। ध्यान रखें इसका सीधा पकाने में इस्तेमाल न करें, इसे सलाद या ठंडे व्यंजनों में लें।

एवोकाडो ऑयल (Avocado Oil)
यह दिल और लिवर दोनों के लिए फायदेमंद। हाई स्मोकिंग पॉइंट, यानी इसमें आप खाना भी पका सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और लिवर एंजाइम लेवल को बैलेंस करता है

सरसों का तेल (थोड़ी मात्रा में)
ओमेगा-3 और ओमेगा-6 से भरपूर यह तेल ब्लड फ्लो बढ़ाता है और लिवर की सफाई में मदद करता है। पर इसे सीमित मात्रा में ही उपयोग करें

इन तेलों से बचना चाहिए
-रिफाइंड तेल (Refined Oils)
-वनस्पति घी या ट्रांस फैट युक्त तेल
-डीप फ्राइंग में इस्तेमाल होने वाले पुराने तेल

इन बातों का रखें ख्याल
खाना बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल सीमित करें। रोज़ाना 2-3 चम्मच से ज़्यादा तेल का सेवन न करें। खाने को उबालकर, भाप में या ग्रिल करके बनाना ज्यादा फायदेमंद होता है। फाइबर युक्त डाइट (जैसे सब्ज़ियां, फल, ओट्स) और अल्कोहल से दूरी लिवर को हेल्दी रखने में मदद करती है

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर