Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

03 अप्रैल, 2026 09:48 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कहा कि मंडियों में खरीद शुरू तो हुई है लेकिन, किसान को परेशानी के सिवा कुछ नहीं मिल रहा। ट्रैक्टर पर बड़ी नंबर प्लेट, बायोमेट्रिक, गेट पास, 3 गारंटर जैसी ऐसी-ऐसी शर्तें लगाई जा रही है कि किसान किसान परेशान होकर मंडी के बाहर ही फसल बेचकर चला जाए। उन्होंने कहा कि ये एक और घोटाला होने जा रहा है। हर आदमी के पास टैक्टर तो है नहीं। सरकार द्वारा ऐसी शर्तें लगायी जा रही है कि किसान औने-पौने भाव में फसल बेचने को मजबूर हो रहा है। हरियाणा सरकार किसान को कैदी बनाने की तैयारी कर रही है। हुड्डा ने कहा कि हम किसान के साथ खड़े हैं और डटकर सरकार का विरोध करेंगे। कल से वो स्वयं और पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विधायक अपने-अपने हलकों में पड़ने वाली मंडियों का दौरा शुरु करके जमीनी हकीकत देखेंगे।

नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों को एमएसपी मिलता था लेकिन भाजपा सरकार में किसान को कभी पूरा एमएसपी नहीं मिलता। अबकी फसल भी कम हुई है। किसानों को ओलावृष्टि, बारिश से भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने न तो स्पेशल गिरदावरी कराई न मुआवजा दिया न ही कोई बोनस देने की बात की। उन्होंने मांग करी कि सरकार को तुरंत गेहूं पर बोनस देना चाहिए और फसल खराबे का मुआवजा देना चाहिए और मंडियों में पूरी तैयारी करनी चाहिए।

उन्होंने माँग करी कि मंडियों में जो अड़चने लगायी गयी है उसे खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये गरीब विरोधी, किसान और मजदूर विरोधी सरकार है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। भारत सरकार का गृह मंत्रालय का भी मानना है कि हरियाणा देश में सबसे असुरक्षित प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी। इतना ही नहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडियों में अव्यवस्था की ओर भी सरकार का ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि मंडियों में ना बारदाना है, ना तिरपाल. ना लेबर, ना किसानों के लिये कोई सहूलियत और ना ही अबतक कई जगह ट्रांसपोर्ट के टेंडर हुए हैं। ऐसे में जो फसल आएगी वो मंडियों में ही पड़ी रहेगी और उसका उठान नहीं होगा। और जबतक उठान नहीं होगा, तबतक किसानों की पेमेंट नहीं होगी। कुल मिलाकर सरकार ऐसे हालात पैदा कर रही है कि किसान मंडी में न आए और बाहर ही औने-पौने दाम पर अपनी फसल बेचकर चला जाए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित