Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील

28 मार्च, 2026 08:21 PM

मुंबई : मथुरा की सांसद बनने के बाद बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी फिल्मों के बारे में कम ही बात करती हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसी फिल्म की तारीफ की है जिसे पिछले साल ओटीटी पर रिलीज किया गया था। उन्होंने एक्ट्रेस नीना गुप्ता की फिल्म 'आचारी बा' की जमकर तारीफ की है और सभी से अपील है कि ऐसी प्रेरित करने वाली फिल्मों को जरूर देखें। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के जरिए बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'आचारी बा' की तारीफ की। अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म की कहानी महिला के दृढ़ संकल्प और सशक्तीकरण का उदाहरण है और महिला के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "हाल ही में मैंने 'आचारी बा' देखी, जो एक महिला के दृढ़ संकल्प और सशक्तीकरण की दिल छू लेने वाली कहानी है। सरल और प्रभावशाली प्रस्तुति। मैं कलाकारों और टीम को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। नीना गुप्ता ने शानदार अभिनय किया है और उनके साथ उनका प्यारा गोल्डन रिट्रीवर साथी था। यह फिल्म अवश्य देखने लायक है।" 'आचारी बा' 14 मार्च 2025 को होली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी को रिलीज के वक्त भी बहुत सराहना मिली थी, क्योंकि फिल्म में नीना गुप्ता ने तेज-तर्रार मंजू देवी से सीधी-साधी आचारी बेन का किरदार निभाया, जो अपनी पहचान के लिए बेटे तक को छोड़ने का फैसला लेती है।

फिल्म की कहानी एक मध्यवर्गीय परिवार की है, जिसमें नीना देवी यानी आचारी बा गांव में आचार बनाकर खुद का गुजारा करती है और मुंबई में परिवार के साथ रह रहे बेटे को उनसे कोई लेना देना नहीं। एक दिन अचानक बेटा मां को लेने के लिए आ जाता है और उसे अपने साथ 10 दिन रहने का प्रस्ताव देता है। बाद में आचारी बा को पता चलता है कि उसे घर में कुत्ते की देखभाल के लिए लाया गया है। इसी उधेड़बुन में सोशल मीडिया के सहारे आचारी बा फेमस हो जाती है और कुकिंग कॉम्पीटिशन जीत जाती है। फिल्म में बहुत सारे भावनात्मक उतार-चढ़ाव है, जिनका अंदाजा फिल्म देखने के बाद ही लग सकता है।
फिल्म जियो प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है और फिल्म में नीना गुप्ता के बेटे का किरदार वत्सल सेठ ने निभाया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद