Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

आखिरी सांस तक भाई के साथ खड़ी रहूंगी : सेलिना जेटली

18 मार्च, 2026 05:35 PM

मुंबई : अभिनेत्री सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी बहन से बात करने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे किसी से संपर्क नहीं करना चाहते और कानूनी फैसले अपनी पत्नी चारुल जेटली से सलाह लेकर ही लेंगे। बुधवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने भाई के फैसले का सम्मान किया। अभिनेत्री ने भाई के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि वे उनके इस फैसले को समझती हैं। नोट में सेलिना ने बताया कि उन्होंने आखिर में अपने भाई से कब बात की थी। सेलिना ने लिखा, "मैंने अपने भाई से आखिरी बार 23 अगस्त 2024 को बात की थी। कुछ दिन बाद, 6 सितंबर 2024 को उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद मई 2025 तक गुप्त रूप से रखा गया। फिर मध्य पूर्व के एक डिटेंशन सेंटर में भेजा गया, जहां वे अब लगभग 18 महीने से बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के रखे गए हैं। उनसे मिलने की अनुमति भी बहुत कम है।" सेलिना ने लिखा कि हिरासत के दौरान उनके भाई को क्या-क्या बताया गया होगा, उन्हें नहीं पता। भाई हमेशा मेरी बहुत फिक्र करते थे। बाहर की पूरी सच्चाई उन्हें अभी नहीं पता है। हो सकता है कि अधूरी जानकारी के आधार पर वे अपनी बहन को आर्थिक और मानसिक परेशानी से बचाने की कोशिश कर रहे हों। ऐसे हालात में हिरासत वाले व्यक्ति के फैसले को उसी स्थिति में देखना चाहिए।

सेलिना ने लिखा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता भाई की शारीरिक और मानसिक सेहत को लेकर रही है। यह मामला कभी मेरे बारे में नहीं था। मेरा उद्देश्य हमेशा यही था कि मुझे अपने भाई से मिलने और बात करने का मौका मिले और सबसे जरूरी बात, उन्हें सही कानूनी मदद मिल सके। मुझे खुशी है कि जून 2025 से अब तक भारत सरकार को उनसे नौ बार मिलने का मौका मिला है और सरकार ने यह भी कहा है कि वे उन्हें और उनकी पत्नी को कानूनी मदद लेने के लिए आगे भी प्रेरित करती रहेगी।

सेलिना ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "मैं आभारी हूं कि सरकार लगातार उनके स्वास्थ्य और स्थिति पर ध्यान दे रही है और आगे भी इस मामले में प्रयास जारी हैं। मेरा हमेशा से सिर्फ एक ही मकसद रहा है उनकी सुरक्षा, कानूनी हक और सम्मान बना रहे। मैं समझती हूं कि शायद वे अपने तरीके से मुझे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी और यह सुनिश्चित करूंगी कि उन्हें सही कानूनी मदद मिलती रहे।"
अभिनेत्री ने आखिरी में लिखा, "जब तक मैं सीधे भाई से मिलकर बात नहीं कर लेती, तब तक किसी भी बात पर पूरा भरोसा नहीं कर सकती। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं, वे मेरे लिए मेरे पहले बच्चे जैसे हैं। मैं आखिरी सांस तक उनके साथ खड़ी रहूंगी।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री