Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की • मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां • आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम • पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे • दुनिया में संसाधनों का हो रहा ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: पीएम मोदी • बजट 2027-28 की तैयारी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IT सेक्टर के साथ की छठी चर्चा • केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: पीएम मोदी

पंजाब

आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

19 नवंबर, 2026 07:41 PM

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा यहां चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आई.आई.टी.एफ.) 2026 में पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.आई.ई.सी.) द्वारा 450 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित शानदार पंजाब पैवेलियन "विकास और विरासत" विषय पर आधारित है, जो पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों, औद्योगिक क्षमता और तकनीकी प्रगति को दर्शाता है।
प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब डॉ. बसंत गर्ग, निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग श्री जसप्रीत सिंह और प्रबंध निदेशक, पी.एस.आई.ई.सी. श्री रुबिंदरजीत सिंह बराड़ के मार्गदर्शन में तैयार किया गया यह पैवेलियन "विकसित पंजाब – विरासत का उत्सव, नवाचार के साथ निर्माण" की दृष्टि को प्रस्तुत करता है।
श्री अर्शदीप सिंह, प्रशासक, पंजाब पैवेलियन ने बताया कि अनोखे और आकर्षक तरीके तथा विषयगत प्रस्तुतियों के संगम से डिजाइन किया गया पैवेलियन पंजाब सरकार द्वारा सृजित निवेश के अवसरों और राज्य के औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के योग्य नेतृत्व में की जा रही विभिन्न पहलों के बारे में विस्तृत जानकारी देता है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 16 नवंबर 2026 को ज्यूरी द्वारा भी पंजाब पैवेलियन का दौरा किया गया और विभिन्न स्टॉलों और प्रदर्शनियों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। ज्यूरी के सदस्यों ने भाग ले रहे प्रदर्शकों के स्टॉलों का दौरा किया, उनसे बातचीत की और पंजाब के उद्योगों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एम.एस.एम.ई.) और कारीगरों द्वारा प्रदर्शित किए जा रहे विभिन्न उत्पादों, नवीनतम पहलों और उद्यमी क्षमता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरे के द्वारा पंजाब की निर्माण क्षमता, कारीगरी, नवाचार और व्यावसायिक संभावनाओं को उजागर किया गया।
यह पैवेलियन पंजाब की पारंपरिक वास्तुकला, रंग-बिरंगे नमूनों, लोक कला और सांस्कृतिक तत्वों को आधुनिक एल.ई.डी. डिस्प्ले, डिजिटल इंस्टॉलेशन और ए.आई. आधारित इंटरैक्टिव सेल्फी पॉइंट के साथ अत्यंत सुंदरता से जोड़ता है। इसके मुख्य आकर्षणों में सेंट्रल विकसित पंजाब इंस्टॉलेशन, शानदार काले हिरण की मूर्ति, पंजाब की निर्माण क्षमता को दर्शाते खेलों के सामान, लाइव दस्तकारी प्रदर्शन और भांगड़ा तथा गिद्धा की रंगारंग प्रस्तुतियां शामिल हैं।
पैवेलियन में विशेष जोन के माध्यम से पंजाब में निवेश के अवसरों, इन्वेस्ट पंजाब, फास्ट ट्रैक पंजाब के अंतर्गत 300 से अधिक नियामकीय अनुमतियों और उद्योग एवं वाणिज्य विकास नीति 2026 को उजागर किया गया है। इस नीति में 24 समर्पित क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां और निवेशकों के लिए अनुकूल पहलें शामिल हैं।
इस पैवेलियन का मुख्य उद्देश्य पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देना, देश-विदेश से निवेश आकर्षित करना, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों सहित औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करना और नवाचार, उद्यमशीलता तथा रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करना है।
पैवेलियन के उप-प्रशासकों गुरप्रीत सिंह और अमनप्रीत सिंह ने कहा कि अपनी विशिष्ट और रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से पंजाब पैवेलियन यह संदेश देता है कि राज्य की गौरवशाली विरासत ही इसके प्रगतिशील भविष्य की नींव है। यह पैवेलियन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, औद्योगिक उत्कृष्टता और तकनीकी प्रगति के संगम की शानदार तस्वीर प्रस्तुत करता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया

पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे