Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह होंगे शामिल

07 मई, 2026 07:43 PM

गुवाहाटी : असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गुरुवार को कहा कि राज्य में भाजपा नीत एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पत्रकारों से बातचीत में दिलीप सैकिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे खानापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज मैदान में शुरू होगा। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर गुवाहाटी समेत पूरे असम में भारी उत्साह का माहौल है।
सैकिया ने कहा, “लोग शपथ ग्रहण समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को देखने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और आम नागरिक खानापारा पहुंचेंगे।”

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 12 मई को सुबह करीब 10:15 बजे गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच सकते हैं। वहां से वह नरेंगी हेलीपैड होते हुए कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
दिलीप सैकिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अलावा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा देशभर के वरिष्ठ भाजपा नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियों की निगरानी पार्टी और राज्य सरकार की ओर से लगातार की जा रही है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और अनुशासन बनाए रखने के लिए कई मंत्रियों, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और संगठन के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस बीच, सैकिया ने यह भी जानकारी दी कि 10 मई को भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठकें आयोजित होंगी। इन बैठकों में जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिह सैनी भी शामिल होंगे।
इन बैठकों में नई सरकार के गठन से पहले विधायक दल के नए नेता का औपचारिक चुनाव किए जाने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे