Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

12 मई, 2026 02:13 PM

गुवाहाटी : हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार और मंत्रियों ने शपथ ली है। सीएम सरमा के साथ रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिमंता कैबिनेट में शामिल रामेश्वर तेली कौन हैं?

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर तेली ने दुलियाजन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। वे कांग्रेस के ध्रुबा गोगोई को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज कर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ को साबित किया।

इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में रामेश्वर तेली ने डिब्रूगढ़ सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल के लिए यह सीट छोड़ दी थी। अब उनको हिमंता कैबिनेट में जगह मिली है।

रामेश्वर तेली असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 14 अगस्त 1970 को जन्मे रामेश्वर तेली ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ऑल असम टी ट्राइब स्टूडेंट एसोसिएशन के साथ शुरू की थी। वर्ष 2001 में वे दुलियाजन सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और 2011 तक इसी सीट से एमएलए रहे।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जब उन्होंने जीत दर्ज की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्र में उनको मंत्री बनाया गया। उनको खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और मजदूर एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा उनको पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय में भी राज्य मंत्री बनाया गया।

बता दें कि दुलियाजन विधानसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां वर्ष 2001 में भाजपा के टिकट पर उतरे रामेश्वर तेली जीते। 2006 में भी उनको जीत मिली। अब एक बार फिर उन्होंने इस सीट से चुनाव जीता है। रामेश्वर तेली चाय बागान श्रमिकों के समुदाय से आते हैं। इनका मंत्रिमंडल में शामिल होना राज्य के चाय श्रमिकों और पिछड़े वर्गों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे