Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

मनोरंजन

अल्लू अर्जुन के फैंस सड़कों पर उतरे:हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर पुष्पा 2 के अपडेट की मांग की

17 नवंबर, 2022 06:23 PM

अल्लू अर्जुन के फैंस हाल ही में सड़को पर बैनर लिए दिखाई दिए। फैंस अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पर अपडेट की मांग कर रहे हैं। पिछले महीने ये खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन फैंस के लिए फिल्म का इंतजार करना अब मुश्किल हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें फैंस अपने हाथों में पोस्टर बैनर लिए पुष्पा 2 के अपडेट की मांग कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट ने शेयर की फोटोज

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें अल्लू अर्जुन के फैंस अपने हाथ में बैनर लिए खड़े दिख रहे हैं। बैनर पर लिखा हुआ है- "हम पुष्पा 2 के अपडेट की मांग करते हैं।" कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और यूएई जैसे जगहों पर फैंस ने सड़क पर उतरकर पुष्पा 2 के अपडेट की मांग कर रहे हैं। रमेश बाला ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखते हुए कहा - "पुष्पा द राइज की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन के बैचेन फैंस सड़कों पर उतर आए हैं और फिल्म के सीक्वल पर अपडेट मांग रहे हैं। फैंस का ऐसा जोश शायद पहले कभी नहीं देखा गया है।"

फिल्म के अगले साल तक आने की उम्मीद

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पुष्पा 2 अगले साल तक थिएटर्स में आ जाएगी। आडियंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले ऑरमैक्स द्वारा जारी एक लिस्ट में पुष्पा 2 ने 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाई है। फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ बताया जा रहा है।

ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी पुष्पा पार्ट-1

पुष्पा दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 350 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। ये फिल्म ओरिजिनली तेलुगु में फिल्माई गई थी और बाद में इसे हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में डब कर दिया गया था। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जून, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी