Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

अमित शाह ने ‘ऑपरेशन महादेव’ को अंजाम देने वाले जवानों को किया सम्मानित

27 अगस्त, 2025 04:43 PM

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों को ‘ऑपरेशन महादेव’ में मार गिराने वाले भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर जवानों से यहां बुधवार को मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। अमित शाह ने यहां एक कार्यक्रम में इन जवानों को सम्मानित किया तथा देशवासियों के मन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए सभी सुरक्षाबलों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के इसी विश्वास के आधार पर भारत हर क्षेत्र में शीर्ष पर रहने की दिशा में बढ रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और आपरेशन महादेव की सफलता पर पक्ष, विपक्ष सहित समूचे देश में आनंद और उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा बलों के प्रति अभिनंदन का भाव था।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकवादियों के आकाओं को साफ – साफ बता दिया है कि भारत के नागरिकों के जीवन से खेलने का अंजाम क्या होता है। इन दोनों ऑपरेशनों ने यह भी साबित कर दिया है कि आतंकवादी चाहे कितने भी तरीके और रणनीति बदलें लेकिन यदि वे भारत को आहत करेंगे तो वे अब बच नहीं सकते। आतंकवाद रोधी अभियानों में जम्मू कश्मीर पुलिस की बढती भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ आतंक के विरुद्ध लड़ाई में अब जम्मू-कश्मीर पुलिस भी आगे रहती है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत ऐसे समय किया गया जब कश्मीर में पर्यटन तेजी से बढ रहा था। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सरकार के ‘कश्मीर मिशन’ को विफल करना था लेकिन आतंकवादियों को इसमें सफलता नहीं मिली। अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के परिणामों से लोगों में संतुष्टि थी परंतु ऑपरेशन महादेव ने उस संतुष्टि को आत्मविश्वास में बदलने का काम किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन महादेव में मारे गये आतंकवादी वही थे जिन्होंने पहलगाम में हमला किया था। राष्ट्रीय जांच एजेन्सी की फोरेन्सिक प्रयोगशाला ने इसे सिद्ध कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित