Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

अमित शाह ने विपक्ष पर साधा हमला, कहा- जज फैसला दे, तो इम्पीचमेंट ले आते हैं

10 दिसंबर, 2025 06:59 PM

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी विपक्ष को अदालत का फैसला पसंद नहीं आता, वे जज के खिलाफ इम्पीचमेंट की बात करने लगते हैं। शाह ने कहा कि आजादी के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी जज द्वारा दिए गए फैसले पर विपक्ष इम्पीचमेंट लेकर आए।

चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर हमला
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की छवि खराब कर रहा है। उन्होंने कहा- हम भी कई बार चुनाव हारे हैं, लेकिन कभी चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाए। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, राजनीतिक दल उसकी मान्यता तय नहीं करते। आप दुनिया में भारत के लोकतंत्र की छवि खराब कर रहे हैं। शाह ने बताया कि 2014 के बाद भाजपा ने 44 चुनाव जीते हैं, और विपक्ष ने भी कई चुनाव इसी चुनाव आयोग के तहत जीते, लेकिन तब किसी ने सवाल नहीं किया।

कांग्रेस पर वोट चोरी के तीन आरोप
अमित शाह ने कांग्रेस पर "तीन वोट चोरी" के आरोप दोहराए:

1. पहली वोट चोरी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों ने सरदार पटेल को ज्यादा वोट दिए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नेहरू बने।

2. दूसरी वोट चोरी: इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव जीतीं, पर कोर्ट ने इसे अनैतिक करार दिया। इसे बचाने के लिए संसद में कानून लाया गया कि पीएम के खिलाफ केस नहीं चल सकता।

3. तीसरी वोट चोरी: शाह ने दावा किया कि एक केस आया है जिसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता थीं।
इस पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और दावा किया कि यह गलत है।

लोकसभा में तीखी बहस, राहुल ने बीच में टोका
अमित शाह के बयान के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें बीच में रोक दिया। शाह ने कहा- “मैं 30 साल से सदन में हूं, बोलने का क्रम मैं तय करूंगा, आप नहीं।” राहुल गांधी ने जवाब दिया कि यह “डरा और घबराया हुआ” रिएक्शन है। शाह बोले कि वे राहुल गांधी के “उकसावे” में नहीं आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस