Monday, July 06, 2026
BREAKING
पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल रविवार समेत सरकारी छुट्टियां रद्द, राखी से पहले डाक विभाग का बड़ा फैसला चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू हमीरपुर जिला परिषद में BJP की जीत, अनीता शर्मा अध्यक्ष और गुरदीप सिंह बने उपाध्यक्ष एवरेस्ट फतह, CM सुक्खू ने की रुचि ठाकुर को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार

राष्ट्रीय

अमित शाह ने कहा- मोदी सरकार देश से सभी नशीले पदार्थों को खत्म करने का प्रयास कर रही है

16 सितंबर, 2025 05:29 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश से सभी प्रकार के नशीले पदार्थों का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि मादक द्रव्यों के खतरे के खिलाफ कार्रवाई के पैमाने को बदलने का समय आ गया है ताकि आने वाले दिनों में और अधिक सफलताएं मिलें। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन मंगलवार को यहां शुरू हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित और महान राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस सपने को साकार करने के लिए देश को पूरी तरह सुरक्षित होना होगा।

शाह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार देश से मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।'' उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक एक ऐसे भारत के निर्माण का दृष्टिकोण रखा है जो हर पहलू में दुनिया का नंबर एक और पूर्ण विकसित देश होगा - एक ऐसा सुरक्षित राष्ट्र जिसे कोई भी भेद न सके। इसके लिए, हमारे युवा सबसे बड़ी उम्मीद हैं, और अगर वे दृढ़ निश्चयी हों, तो कुछ भी असंभव नहीं है, क्योंकि वे किसी भी राष्ट्र की नींव होते हैं।'' शाह ने कहा कि दुनिया के कुछ हिस्सों में, लोगों ने राष्ट्र के विकास और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की चुनौती के बीच संबंध देखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, जिन दो क्षेत्रों से दुनिया भर में मादक पदार्थों की आपूर्ति होती है, वे हमारे बहुत करीब हैं। इसलिए यही समय है कि हम इसके खिलाफ मजबूती से लड़ें।'' गृह मंत्री ने कहा कि पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा पीढ़ी को नशे से बचाना बहुत जरूरी है। शाह ने कहा कि किसी भी महान राज्य की नींव उसकी युवा पीढ़ी होती है। शाह ने कहा कि तीन प्रकार के मादक पदार्थ गिरोह हैं - एक, जो देश के सभी प्रवेश बिंदुओं पर काम करते हैं, दूसरे वे हैं जो प्रवेश बिंदु से राज्य तक वितरण करते हैं, और तीसरे वे हैं जो छोटी दुकानों में नशीले द्रव्य बेचते हैं।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘इन तीन प्रकार के गिरोहों को करारा झटका देने का समय आ गया है। मेरा मानना है कि यह तभी संभव है जब मादक पदार्थों के खिलाफ काम करने वाले अधिकारी इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला करें।'' शाह ने देश के विभिन्न हिस्सों में जब्त 4,794 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की। सोमवार को शाह ने कहा था कि मोदी सरकार सभी एएनटीएफ (मादक पदार्थ रोधी कार्य बल) को एकजुट करके मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट 2024 भी जारी की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित