Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

अमन अरोड़ा द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर को और सुचारू बनाने के लिए “एक समर्पित अधिकारी” नियुक्त करने और “व्हाट्सऐप हेल्पलाइन” शुरू करने के आदेश

23 सितंबर, 2025 08:15 PM
चंडीगढ़: पंजाब में निवेशकों के विश्वास को बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों को और सुचारू बनाकर निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी प्रोजेक्ट लगाने वाले डेवलपरों को प्रोत्साहित करने और उनकी मदद के लिए कई अहम पहल शुरू करने का ऐलान किया है। इस संबंध में फैसले आज
पेडा कॉम्प्लेक्स में नवीकरणीय ऊर्जा डेवलपरों की बैठक के दौरान लिए गए।

डेवलपरों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा ) को तुरंत एक समर्पित नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि अंतर-विभागीय तालमेल संबंधी मुद्दों को तेजी से सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक समर्पित अधिकारी की नियुक्ति से नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लागू होने में हो रही देरी को रोका जा सकेगा।

श्री अमन अरोड़ा ने पेडा को एक सप्ताह के भीतर एक समर्पित व्हाट्सऐप हेल्पलाइन शुरू करने के आदेश भी दिए। यह प्लेटफ़ॉर्म डेवलपरों को अपनी समस्याओं की तुरंत रिपोर्ट करने और सीधे तौर पर फौरन सहायता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। इससे उन्हें जहां त्वरित मदद सुनिश्चित होगी, वहीं शिकायतों का तुरंत निवारण भी संभव होगा।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने डेवलपरों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार केवल निवेशकों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए आमंत्रित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक चलाने में मदद करने के लिए भी सक्रिय भागीदार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार निवेशकों को अनुकूल वातावरण और इस क्षेत्र को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री अमन अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि पंजाब की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य की संभावनाएं इस बात पर निर्भर करती हैं कि प्रक्रियाओं को और सरल बनाया जाए और अनावश्यक कागजी कार्रवाई को घटाया जाए। ऐसा करने से और अधिक निवेश आकर्षित होंगे और नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल किया जा सकेगा।

इस मौके पर पेडा की चेयरपर्सन डॉ. गुरप्रीत कौर गोगी, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव श्री अजोये कुमार सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती नीलिमा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन