Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

अभिनेता राज किरण की तलाश में सोमी अली, कहा-अगर किसी को जानकारी हो तो जरूर बताएं

12 अप्रैल, 2026 03:48 PM

मुंबई : बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने एक समय पर बड़ी पहचान बनाई, लेकिन समय के साथ वे अचानक गुमनामी में चले गए। ऐसी ही एक कहानी अभिनेता राज किरण की है, जिनका आज तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

इस बीच अभिनेत्री सोमी अली उन्हें खोजने की कोशिश में जुटी नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट डाला और लोगों से मदद की अपील भी की है। सोमी अली ने पोस्ट के जरिए राज किरण संग शूटिंग के दिनों को याद किया और बताया कि उनकी फिल्म 'अर्थ' उनके दिल के बेहद करीब है और आज भी वह इस फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्मों में गिनती हैं।

सोमी अली ने पोस्ट में लिखा, ''राज किरण जी आप कहां है... आपकी फिल्म 'अर्थ' मेरी हमेशा से पसंदीदा रही है। उन दिनों की हंसी, अपनापन और साथ बिताए पल मेरे दिल में एक खजाने की तरह सुरक्षित हैं।'' उन्होंने अपनी पोस्ट में आखिरी फिल्म 'अग्निचक्र' का जिक्र किया, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था। उन्होंने कहा, ''फिल्म'अग्निचक्र' की शूटिंग के दौरान बने रिश्ते और यादें आज भी मुझे अंदर से जोड़कर रखती हैं और मेरा मन बार-बार उन पलों में लौट जाना चाहता है।'' सोमी अली ने आगे कहा, ''मुझे जानकारी मिली थी कि राज किरण को आखिरी बार अटलांटा में देखा गया था। इसी उम्मीद में मैं कई बार वहां जा चुकी हैं, ताकि शायद कोई सुराग मिल सके। हालांकि, इतनी कोशिशों के बावजूद मुझे अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। मेरी लोगों से आग्रह है कि अगर किसी को उनके बारे में कुछ भी पता हो तो मुझे जरूर बताए।'' उन्होंने कहा, ''कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें दोबारा जोड़ना बहुत जरूरी होता है।

प्यार और उम्मीद के साथ... सोमी अली'' अगर राज किरण के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने 'कर्ज', 'तेरी मेहरबानियां', 'घर हो तो ऐसा' और 'बुलंदी' जैसी फिल्मों में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह खासतौर पर एक रोमांटिक हीरो के रूप में दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए थे लेकिन धीरे-धीरे वह साइड हीरो के तौर पर टाइपकास्ट होने लगे। समय के साथ उनके करियर में गिरावट आई और निजी जीवन में भी कई परेशानियां सामने आईं। खबरों के अनुसार, वह मानसिक तनाव से जूझने लगे थे और पारिवारिक समस्याओं ने भी उन्हें काफी प्रभावित किया। कहा जाता है कि उन्हें मुंबई के बायकुला मेंटल असाइलम में भी भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने सब कुछ छोड़कर विदेश जाने का फैसला किया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह अचानक गायब हो गए और फिर कभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री