Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री

28 मार्च, 2026 08:20 PM

मुंबई : अभिनेता और गायक अपारशक्ति खुराना ने अपना नया रोमांटिक गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में अभिनेत्री महिमा मकवाना भी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी पसंद की जा रही है। हर जॉनर की फिल्मों में काम कर चुके अपारशक्ति खुराना फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए खासा मशहूर हैं, अब वह संगीत के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ गायकी और गीत लेखन में भी काम कर रहे हैं। यह गाना उनके नए ईपी ‘बिटवीन अस’ का हिस्सा है, जो अब स्पॉटिफाई, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। मेकर्स के अनुसार, ‘तेरे पीछे’ एक सुकून भरा, प्यार से ओत-प्रोत गाना है। इसमें प्यार की खूबसूरती और नाजुक भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दर्शाया गया है। गाने की खास बात अपारशक्ति की मधुर आवाज और महिमा मकवाना की नेचुरल परफॉर्मेंस है, जो इसे और भी दिल को छू लेने वाला बनाती है।

अपारशक्ति खुराना ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, “‘तेरे पीछे’ मेरे सबसे खास गानों में से एक है। यह प्यार की तड़प और सुकून दोनों को महसूस कराता है। मैंने इसे साक्षी रट्टी और मीर देसाई के साथ मिलकर बनाया है। यह कविता और आधुनिक मधुर संगीत का सुंदर मेल है। मैं चाहता हूं कि लोग इसे अपने खास व्यक्ति के साथ सुनें और प्यार की खूबसूरती को गहराई के साथ महसूस करें।”
गाने के बोल साक्षी रट्टी और अपारशक्ति खुराना ने लिखे हैं। संगीत साक्षी रट्टी और मीर देसाई ने दिया है। म्यूजिक वीडियो में अपारशक्ति और महिमा की जोड़ी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और केमिस्ट्री गाने को और आकर्षक बना रही है। यह गाना अपारशक्ति के नए ईपी ‘बिटवीन अस’ का पहला ट्रैक है।

इस ईपी में दो अन्य गाने भी शामिल हैं, इनमें ‘गुलाबी आसमान’ और ‘आखरी वार’भी शामिल है। तीनों गाने अलग-अलग संगीत शैली में हैं, लेकिन इनमें आम जिंदगी की भावनाएं, प्यार और रिश्तों की नाजुकता जुड़ी हुई है। ‘गुलाबी आसमान’ और ‘आखरी वार’ भी जल्द ही अपने अलग म्यूजिक वीडियो के साथ रिलीज होने वाले हैं। ‘

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...