Saturday, April 04, 2026
BREAKING
पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन मिडिल ईस्ट संकट और घरेलू अव्यवस्थाओं से पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट स्थायी पता नहीं होने पर भी आसानी से मिलेगी एलपीजी, उठाएं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर का फायदा पीएनजी कनेक्शन में तेजी, 3.42 लाख नए कनेक्शन गैसीफाइड गौतम अदाणी ने 2030 तक अदाणी पोर्ट्स के लिए 1 अरब टन कार्गो संभालने का लक्ष्य निर्धारित किया मोनालिसा ने उठाए रजत दलाल की परवरिश पर सवाल, कहा—फेम पाने के लिए कर रहे घटिया हरकत 'कसूर' से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, 'आफरीन' गर्ल की कहानी

पंजाब

अन्ना आंदोलन के लोग अब केजरीवाल के खिलाफ, पंजाब में भय का माहौल: तरुण चुघ

03 अप्रैल, 2026 09:32 PM

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण चुघ ने शुक्रवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए दोहरे चेहरे की राजनीति, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता जवाब मांग रही है। तरुण चुघ ने कहा कि जो लोग कभी अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े थे और बदलाव की राजनीति के नाम पर अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हुए थे, आज वही लोग उनके खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। कुमार विश्वास, स्वाति मालीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और आशुतोष जैसे नामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक लंबी सूची है, जो कथित तौर पर पार्टी का असल चेहरा सामने आने के बाद अलग हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आप का चेहरा लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय शक्तियों के विरोध का चेहरा बन गया है। चुघ ने कहा कि पार्टी पर लूट, भ्रष्टाचार, जालसाजी और उगाही जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पहले लाल बत्ती और विशेष सुविधाओं का विरोध करते थे, आज वही लोग जेल में भी रेड कारपेट चाहते हैं और विपश्यना जैसे कार्यक्रमों में भी गाड़ियों का काफिला मांगते हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विमान का इस्तेमाल गोवा और गुजरात जैसे राज्यों के दौरे के लिए किया जा रहा है, जिससे पंजाब की जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है। उन्होंने तथाकथित “शीश महल” पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के इंटीरियर से आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई देता है। उन्होंने आगे कहा कि आप नेताओं के साथ यूज एंड थ्रो की नीति अपनाई जाती है। उन्होंने राघव चड्ढा सहित कई नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक या सकारात्मक सवाल उठाता है, उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चुघ ने कहा कि राज्य में हाल के समय में करीब 20 बड़े धमाके और ग्रेनेड हमले हुए हैं, जिनमें पुलिस स्टेशनों, मंदिरों और यहां तक कि भाजपा मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में रंगदारी, उगाही और दबाव बनाकर टेंडर लेने जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं। चुघ के मुताबिक, उद्योगपतियों, डॉक्टरों और किसानों तक से उगाही की जा रही है, जबकि ड्रग, ट्रांसपोर्ट और खनन माफिया सक्रिय होकर पंजाब को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की समस्याओं से दूर हैं और अपने नेतृत्व की जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भय का माहौल है और यहां तक कि पुलिसकर्मी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

चंडीगढ़ भाजपा के अधीन है, भगवंत मान के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चुघ ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है, लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय दूसरों पर आरोप मढ़ रही है। पंजाब की जनता अब जवाब चाहती है और आने वाले समय में सरकार को इन सभी मुद्दों पर जवाब देना होगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भाजपा में आ सकते हैं राघव चड्ढा: फतेह जंग बाजवा

भाजपा में आ सकते हैं राघव चड्ढा: फतेह जंग बाजवा

मलविंदर सिंह कंग ने केंद्र पर साधा निशाना, सुरक्षा और महंगाई के मुद्दों पर उठाए सवाल

मलविंदर सिंह कंग ने केंद्र पर साधा निशाना, सुरक्षा और महंगाई के मुद्दों पर उठाए सवाल

गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से भेजी गई हेरोइन जब्त, सीमा सुरक्षा बल की बड़ी सफलता

गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से भेजी गई हेरोइन जब्त, सीमा सुरक्षा बल की बड़ी सफलता

पंजाब सरकार रिकॉर्ड राजस्व, 1,300 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों और व्यापक नागरिक सुधारों के साथ शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में लाई तेजी

पंजाब सरकार रिकॉर्ड राजस्व, 1,300 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों और व्यापक नागरिक सुधारों के साथ शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में लाई तेजी

हर शुक्रवार डेंगू ते वार 2026: पंजाब ने बीमारी-मुक्त मानसून सीजन सुनिश्चित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई में तेजी लाई

हर शुक्रवार डेंगू ते वार 2026: पंजाब ने बीमारी-मुक्त मानसून सीजन सुनिश्चित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई में तेजी लाई

आशीर्वाद योजना के तहत 2694 लाभार्थियों के लिए 13.74 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

आशीर्वाद योजना के तहत 2694 लाभार्थियों के लिए 13.74 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं*

भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं*

समानतावादी समाज की रचना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की रचना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हुई ₹4 लाख की कैशलेस जीवनरक्षक सर्जरी

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हुई ₹4 लाख की कैशलेस जीवनरक्षक सर्जरी