Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

अडानी पावर बिहार में बिजली परियोजना के लिए तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी

14 सितंबर, 2025 07:09 PM

नई दिल्ली : अडानी पावर बिहार में तीन अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपए) के निवेश से 2,400 मेगावाट का अत्याधुनिक बिजली संयंत्र स्थापित करेगी। अडानी समूह की कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के साथ 25 साल के विद्युत आपूर्ति समझौते (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाली परियोजना से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। यह पीपीए, अगस्त में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) की ओर से बीएसपीजीसीएल द्वारा अडानी पावर को जारी किए गए स्वीकृति पत्र के अतिरिक्त है। 

अडानी पावर ने 6.075 रुपए प्रति किलोवाट घंटा की न्यूनतम आपूर्ति दर की पेशकश करके यह परियोजना हासिल की। कंपनी ने कहा कि वह नए संयंत्र और उससे संबंधित अवसंरचना के निर्माण के लिए लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। यह परियोजना डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण, स्वामित्व और संचालन मॉडल के तहत विकसित की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि संयंत्र को 60 महीनों के भीतर चालू कर दिया जाए। 

विद्युत संयंत्र के लिए कोयला लिंकेज भारत सरकार की शक्ति नीति के अंतर्गत आवंटित किया गया है। इस परियोजना से निर्माण चरण के दौरान 10,000-12,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा तथा परिचालन शुरू होने पर 3,000 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए