Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

अच्छों के लिए भगवान, बुरों के लिए हैवान…’, वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर लांच

10 दिसंबर, 2024 01:18 PM

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटी की सेफ्टी के लिए ना केवल अलग-अलग ट्रांसफॉर्मेशन करता है, बल्कि अलग-अलग जगह की यात्रा भी करता है। फिल्म में वरुण धवन का जो अवतार देखने को मिल रहा है, वह अब तक देखने को नहीं मिला है। उनका जबरदस्त एक्शन देखने लायक है। विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ का खूंखार लुक भी ट्रेलर की जान है। ‘अच्छों के लिए भगवान, बुरों के लिए हैवान…’ जैसे धांसू डायलॉग्स भी ट्रेलर में हैं, जो रोंगटे खड़े करने वाले हैं। फिल्म बेबी जॉन के ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और ड्रामा सबकुछ भरपूर देखने को मिल रहा है।

वरुण धवन ने बेबी जॉन के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक्शन, फायर, और बेहिसाब अच्छी वाइब्स। बेबी जॉन आपके लिए यह सब कुछ लेकर आ रही है। वरुण धवन ने कहा, ‘बेबी जॉन का हिस्सा बनकर मैं बेहद रोमांचित हूं यह फिल्म एक बहुत ही भावनात्मक और पावरफुल जर्नी है। इस किरदार को निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा। ट्रेलर में इस कहानी की तीव्रता और झलक दिखाई गई है। मैं दर्शकों द्वारा इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हूं। इस प्रोजेक्ट पर काम करना वाकई खास रहा है। मैं इसे सभी के साथ साझा करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव की अहम भूमिका हैं। मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित, एटली और सिने1 स्टूडियोज के सहयोग से जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और कालीस द्वारा निर्देशित फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया